फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu kashmir: Three jawan killed in pakistan firing

जम्मू-कश्मीरः मच्छेल सेक्टर में तीन जवान शहीद, एक के शव के साथ बर्बरता

Wed, 23 Nov 2016 07:06 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 23 Nov 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
Jammu kashmir: Three jawan killed in pakistan firing
Indian Army - फोटो : Amar Ujala

जम्‍मू कश्मीर में सीमा पर जारी गोलाबारी के बीच एक बार फिर दुखद खबर सामने आ रही है। जम्मू कश्मीर के मच्छेल सेक्टर में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। इस हमले के साथ ही पाकिस्तान का अमानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया जब एक भारतीय जवान के साथ बेअदबी की खबर मिली।

विज्ञापन


बताया गया है यह करतूत पाकिस्तान की बार्डर एक्‍शन टीम यानि बैट के जवानों द्वारा की गई है जो पहले भी इस तरह की हरकतों के लिए कुख्यात रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वारदात आज सुबह की है, जब भारतीय सेना के जवान मच्छेल सेक्टर में एलओसी पर पेट्रोलिंग कर रहे थे इसी दौरान पाकिस्तान की बार्डर एक्‍शन टीम के जवानों ने घात लगाकर टीम पर हमला कर दिया। हमले में तीन जवान शहीद हो गए। इनमें से एक जवान के शव के साथ बैट के सिपाहियों ने बर्बरता की हरकत को अंजाम दिया।
विज्ञापन


हालांकि बाद में तीनों जवानों के शवों को बरामद कर लिया गया। इस घटना के बाद से भारतीय जवानों में जबरदस्त आक्रोश है। मामले में सेना की ओर से रक्षामंत्री को इस हमले की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है रक्षामंत्री ने इसका कड़ा जवाब देने का संदेश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद से बौखलाई हुई है पाक सेना

Jammu kashmir: Three jawan killed in pakistan firing

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है जब भारतीय जवान के साथ इस तरह की कायराना हरकत की गई है। इससे पहले जवान मंजीत के साथ भी इस तरह की हरकत की गई थी। अक्टूबर माह में इसी तरह पाक परस्त आतंकवादियों ने पेट्रोलिंग टीम पर घात लगाकर हमला किया था जिसमें सिख रेजीमेंट का एक जवान मंजीत शहीद हो गया था। बाद में पाकिस्तानी सेना की कवर फायरिंग की आड़ में सारे आतंकी भागने में सफल रहे थे। 

भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान और उसके हुक्मरान बौखलाए हुए हैं। खासकर पाकिस्तानी सेना में इसको लेकर बहुत ज्यादा बौखलाहट है। यही कारण है कि पाकिस्तानी सेना की ओर से लगातार बार्डर पार से भारत की ओर फायरिंग की जा रही है।

खासकर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर की जा रही फायरिंग में अभी तक दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय सेना भी इसका कड़ा जवाब दे रही है जिसमें पाकिस्तान की सेना को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

क्या है बार्डर एक्शन टीम?

Jammu kashmir: Three jawan killed in pakistan firing
pakistan border - फोटो : PTI
कई बार आमने सामने की जंग हारने के बाद पाकिस्तान ने एलओसी पर अपनी बार्डर एक्शन टीम नाम की टुकड़ी को तैनात किया है। इस टीम में पाकिस्तानी सेना के कमांडो और आतंकी शामिल हैं। ये टीम एलओसी पर घात लगा कर कायराना हमला करती है।

8 जनवरी 2012 को पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम ने पुंछ की कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सेना के जवान हेमराज का सिर काट कर हत्या कर दी थी।

उसके बाद 28 अक्टूबर 2016 को मच्छेल सेक्टर में ही बैट हमले में भारतीय सेना के एक जवान शहीद हो गए थे। उस वक्त भी शहीद के शव के साथ बर्बरता की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed