{"_id":"6a232ce42bdd91fd7906dd82","slug":"indian-awareness-forum-and-panchayat-planted-trees-in-dawla-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-135947-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"डावला में इंडियन जागृति मंच व पंचायत ने रोपे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डावला में इंडियन जागृति मंच व पंचायत ने रोपे पौधे
विज्ञापन
झज्जर। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर इंडियन जागृति मंच नेशनल एनजीओ व ग्राम पंचायत डावला के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी स्कूल ग्राउंड में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंडियन जागृति मंच के प्रेस सचिव नरेश गुरहिया ने बताया कि “एक पेड़ धरती मां के नाम” अभियान की शुरुआत स्कूल परिसर से की गई। इस दौरान नए पौधे रोपे गए तथा पहले से लगे पौधों की नलाई-गुड़ाई कर उन्हें पानी दिया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कई ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।