{"_id":"6aaa71ed8d3fbf99740c0228","slug":"sudan-gold-mine-collapse-more-than-60-person-killed-after-gold-mine-collapses-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूडान में बड़ा हादसा: सोने की खदान ढहने से अब तक 67 लोगों की मौत, मलबे में दबे कई लोगों की तलाश जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सूडान में बड़ा हादसा: सोने की खदान ढहने से अब तक 67 लोगों की मौत, मलबे में दबे कई लोगों की तलाश जारी
Wed, 16 Sep 2026 04:10 PM IST
शिवम गर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 16 Sep 2026 04:10 PM IST
सार
Sudan Gold Mine Collapse: सूडान के वेस्ट कोर्डोफान प्रांत के नुहुद शहर में अल-जारा सोने की खदान ढहने से कम से कम 67 लोगों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार देर रात हुआ और कई लोग अब भी लापता हैं। मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुडान के एक दूरदराज इलाके में सोने की खदान ढहने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कम से कम 67 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह जानकारी एक चिकित्सा समूह और हादसे में बचे लोगों ने बुधवार को दी।
विज्ञापन
नुहुद शहर में हुआ हादसा
यह हादसा वेस्ट कोर्डोफान प्रांत के नुहुद शहर स्थित अल-जारा सोने की खदान में हुआ। बचे लोगों के मुताबिक, खदान मंगलवार देर रात अचानक ढह गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर बचाव और राहत अभियान चलाया जा रहा है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:- एच-1बी वीजा पर सख्ती: वेंस बोले- अमेरिकियों की नौकरियां नहीं छिनेंगी; काम के लिए देने होंगे एक करोड़ रुपये
विज्ञापन
बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
चिकित्सा समूह के मुताबिक, खदान में अभी भी लोगों के दबे होने की आशंका है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बचाव दल मलबे के बीच जीवित बचे लोगों या फंसे हुए लोगों को तलाशने में जुटे हैं।
तीन साल से संघर्ष की चपेट में है सूडान
जिस इलाके में यह हादसा हुआ है, वह अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के नियंत्रण में है। RSF और सूडान की सेना के बीच तीन साल से अधिक समय से संघर्ष जारी है। खदान हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहत टीमों के सामने मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचना बड़ी चुनौती बना हुआ है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।