फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Madhya Pradesh a woman set herself on fire 

आग में जलती हुई महिला पति को गले लगा बोली 'चलो एक साथ मर जाते हैं'

Fri, 31 Mar 2017 06:17 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Fri, 31 Mar 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
In Madhya Pradesh a woman set herself on fire 
demo pic
छतरपुर जिले के एक गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है। घटना यह है कि एक महिला ने मामूली सी बात पर खुद को आग लगा ली। घटना की वजह सिर्फ इतनी सी थी कि उसके पति ने कूलर को अपने पिता के कमरे में शिफ्ट कर दिया था। जिसके चलते महिला ने पति से झगड़ा कर खुद को आग के हवाले कर दिया। जलती हुई हालत में महिला ने गुस्से के साथ अपने पति को पकड़कर गले लगा लिया। उसने कहा कि पति उसके साथ मरने के हकदार है। पति ने पत्नी की मजबूत पकड़ से खुद को छुड़ाने के लिए उसे कई बार छुरा घोंप दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महिला के शरीर पर कई घाव थे। वह  घावों और जलने की वजह से मरी है। महिला का शरीर काफी हद तक जल चुका था। छतरपुर के नौगांव पुलिस स्टेशन पर तैनात हेड कांस्टेबल अशोक रावत ने कहा कि उसने पत्नी की पकड़ को ढीला करने के लिए उसे चाकू घोंंपा और उसकी पकड़ से खुद को बचाया। उन्होंने बताया कि महिला अपने कमरे में कूलर रखना चाहती थी, लेकिन उसके पति ने अपने पिता के कमरे में कूलर लगा दिया था। इसी बात पर उन दोनों के बीच बहस शुरू हुई थी।
विज्ञापन

पिता के कमरे में कूलर शिफ्ट करने पर पत्नी ने लगाई खुद को आग

In Madhya Pradesh a woman set herself on fire 
प्रतिकात्मक तस्वीर

21 वर्षीय महिला का नाम शखवती है। उसकी शादी दो साल पहले 28 वर्षीय निरंजन अहिरवार से हुई थी। यह वाकया मंगलवार की रात का है। पति निरंजन ने कूलर को खींचकर अपने पिता के कमरे में लगा दिया तो पत्नी ने इसका विरोध किया और कहा कि वह इतनी गर्मी में कूलर के बिना नहीं सो सकती। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इसी कारण से झगड़ा होने के बाद सुखवती ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर माचिस लगा ली।

जब निरंजन ने आग से बचाने की कोशिश की तो उसने उसे गले लगाया और कहा, 'चलो एक साथ मर जाते हैं।' इस झड़प के दौरान निरंजन ने रसोई से एक चाकू उठाया और उससे अपना बचाव किया। फिर वह नौगांव पुलिस स्टेशन गए और घटना पुलिस को सुनाई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसका बयान दर्ज  करके उसे जिला अस्पताल में भेजा गया,क्योंकि वह कुछ जल चुका था और उसको कुछ चोटे भी थीं। 

पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना की साक्ष्यों के आधार पर जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना की जांच कर रहे पुलिसकर्मी से कहा कि उसकी कहानी पर न जायें। क्योंकि यह जरुरी नहीं कि वह जो कह रहा है वह सच ही हो। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed