फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP government will give 20 lakhs rupees martyred families.

जवानों की शहादत पर उनके परिवार को 20 लाख देगी सरकार

Thu, 20 Jul 2017 01:34 PM IST
उमेश कुमार शर्मा /अमर उजाला, हमीरपुुर
उमेश कुमार शर्मा /अमर उजाला, हमीरपुुर Updated Thu, 20 Jul 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
HP government will give 20 lakhs rupees martyred families.

भारतीय सेना और अर्द्धसैनिक बल में तैनात जवानों की शहादत पर उनके परिवार को अब 20 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि (एक्सग्रेशिया) मिलेगी। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन


सैनिक कल्याण विभाग को 13 जुलाई से अनुग्रह अनुदान राशि में हुई बढ़ोतरी की अधिसूचना मिल गई गई है। इससे पूर्व सेना के शहीदों के परिवारों को सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि दी जाती थी, जबकि पैरामिलिट्री फोर्सेस के शहीदों के परिवारों को डेढ़ लाख रुपये की अनुदान राशि का प्रावधान था।
विज्ञापन


अब सरकार आर्मी और पैरामिलिट्री जवानों के शहीद होने पर परिवार को 20 लाख रुपये की सहायता राशि देगी। सैनिकों की मांग पर आर्मी और पैरामिलिट्री सैनिकों को सरकार समान दर से बैटल कैज्युलिटी राशि देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिसूचना जारी होने के बाद शहीद होने वाले सैनिकों के परिवार वालों को ही यह राशि मिलेगी। इसमें महत्वपूर्ण बात है कि अधिसूचना से पूर्व शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को पहले से तय दरों के तहत ही अनुग्रह अनुदान राशि दी जाएगी।

सैनिक कल्याण विभाग ने सैनिकों की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार को अनुग्रह अनुदान राशि 20 लाख करने का प्रस्ताव बीते फरवरी माह में भेजा था।  इसे स्वीकार कर सरकार ने 13 जुलाई को अधिसूचना जारी कर दी है।


सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर सुरेश कुमार वर्मा का कहना है कि अब आर्मी और पैरामिलिट्री के शहीदों के परिवार को 20 लाख रुपये सरकार की तरफ से अनुग्रह अनुदान राशि के रूप में मिलेंगे। अधिसूचना विभाग को मिल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed