फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election prime minister narendra modi rally at kangra and sirmour himachal

पीएम मोदी बोले- भ्रष्टाचार में डूबे मुखिया कर रहे जीरो टॉलरेंस का वायदा

Fri, 03 Nov 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रैहन (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रैहन (कांगड़ा) Updated Fri, 03 Nov 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election prime minister narendra modi rally at kangra and sirmour himachal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांगड़ा के रैहन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन्होंने हिमाचल को लूटा उन्हें विदाई देने का वक्त आ गया है। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के एलान के बाद पहली बार आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार ने अपने घोषणापत्र में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का जिक्र किया है। इस घोषणा पत्र को जमानत पर चल रहा मुखिया जारी कर रहा है, जिस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। हिमाचल के बच्चों के गले भी इस मुखिया के जीरो टॉलरेंस की बात नहीं उतरेगी। 
विज्ञापन


कांगड़ा के रैहन में रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि हिमाचल सरकार पांच दानवों खनन, वन, ड्रग्स, टेंडर और ट्रांसफर माफिया के इशारे पर काम कर रही है। ये पांचों दानव देवभूमि के युवाओं के भविष्य को मिट्टी में मिलाने पर तुले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पांचों दानवों की आत्मा ईवीएम के बटन में है। प्रदेश की जनता इस बटन को दबाकर इन पांचों दानवों का खात्मा करे। हिमाचल को जिसने लूटा है उसकी नौ नवंबर को विदाई तय है।

कांग्रेस पार्टी को चुन-चुन कर सजा देने के लिए उतर आई जनता

himachal assembly election prime minister narendra modi rally at kangra and sirmour himachal

नरेंद्र मोदी ने कहा कि पंडित नेहरू कहते थे हम जनसंघ को जड़ से उखाड़ देंगे। हम कीचड़ में कमल खिलाकर लौटे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लाफिंग क्लब बन गई है। हिमाचल की जनता कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को चुन-चुन कर सजा देने के लिए उतर आई है। 

कांग्रेस अपने कृत्य पर आत्मचिंतन करे। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत वजीर राम सिंह पठानिया के स्मरण से की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश की आजादी के लिए वजीर राम सिंह ने अंग्रेजों को भगाने के लिए संघर्ष किया था। उसी प्रकार नौ को बटन दबाने से पहले एक बार ऐसे महान योद्धा का स्मरण जरूर करें। उसके बाद अपने वोट का प्रयोग करें।

चीनी राजदूत से मिल कौन सी कूटनीति रच रहे राहुल

himachal assembly election prime minister narendra modi rally at kangra and sirmour himachal

मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किस मुंह से कांग्रेस के लोग कश्मीर की आजादी की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि दोकलम में हमारी सेना कई दिन तक डटी रही।

कांग्रेस के नेता भारतीय विदेश मंत्रालय और भारतीय राजदूत के बजाय चीन के राजदूत से मिलकर कौन सी कूटनीति रच रहे थे। इस नेता ने भारत को शर्मिदिंा कर दिया। कांग्रेस महात्मा गांधी वाली पार्टी नहीं रही। अब यह जातिवाद, वंशवाद, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता का जहर फैलाने वाली पार्टी बन गई है। कांग्रेस सड़ी हुई सोच का नमूना है।

मैंने हिमाचल का अन्न खाया, मुझे पाला-पोसा            

himachal assembly election prime minister narendra modi rally at kangra and sirmour himachal

मोदी ने जनसभा में अपने हिमाचल प्रेम को भी बताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रभारी रहते उन्होंने प्रदेश का हर बूथ घूमा है। उन्होंने हिमाचल का अन्न खाया है। हिमाचल ने मुझे पाला पोसा है। मोदी ने वरिष्ठ नेता शांता कुमार की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि शांता कुमार ने जनसंघ को सींचा।            
पुरुषों से 5 फीसदी ज्यादा मतदान करें महिलाएं 
मोदी ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे विस चुनाव में पुरुषों से 5 फीसदी ज्यादा वोट करें। मोदी ने देवभूमि को वीर भूमि की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के जवानों ने सरहद पर अपना खून बहाया है, वह उन्हें नमन करते हैं।

मोदी ने बढ़ाया देश का मान : शांता 

himachal assembly election prime minister narendra modi rally at kangra and sirmour himachal

रैहन के ऐतिहासिक स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए कांगड़ा-चंबा के सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार ने कहा कि भारत का सौभाग्य है कि देश को नरेंद्र मोदी के रूप में एक यशस्वी प्रधानमंत्री मिला है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद से केंद्र ने हिमाचल के लिए विभिन्न जनहित योजनाओं के पर्याप्त धन उपलब्ध करवाया। लेकिन प्रदेश सरकार इस धन का ठीक ढंग से प्रयोग करने में विफल रही।

यूपीए सरकार ने छीना स्पेशल पैकेज : धूमल

himachal assembly election prime minister narendra modi rally at kangra and sirmour himachal

 जनसभा में भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांगड़ा जिला के दो वीर सपूतों मेजर सोमनाथ शर्मा व कैप्टन विक्रम बतरा को सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र मिलने से प्रदेश के साथ देश का गौरव भी बढ़ा।

धूमल ने कहा कि एनडीए की वाजपेयी सरकार द्वारा दिए गए स्पेशल पैकेज को तत्कालीन यूपीए सरकार ने प्रदेश सरकार से छीन लिया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी सरकार से पहले प्रदेश में महज तीन नेशनल हाईवे थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 43 तक पहुंच चुकी है।

वहीं, नंगल -तलवाड़ा रेलवे लाइन का निर्माण पूरा कर दिया गया है। उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई गईं विभिन्न योजनाओं के लिए केंद्र सरकार का आभार भी जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed