हॉट सीटों पर हुई बंपर वोटिंग से और बढ़ गई धुकधुकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में हॉट रहे सूबे के 20 हलकों में बंपर वोटिंग हुई है। इन वीआईपी सीट में भारी मतदान ने क्षत्रपों की भी धुकधुकी बढ़ गई है। कांटे की टक्कर वाली इन सीटों पर 2012 के चुनाव से ज्यादा मतदान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
कुछ इसे बदलाव तो कुछ बड़े चेहरों से जोड़ रहे हैं। बेशक, इसकी तस्वीर 18 दिसंबर को सामने आएगी, लेकिन वोटरों ने दिग्गजों के साथ सियासी पंडितों को असमंजस में जरूर डाल दिया है।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह की सीट शिमला ग्रामीण में इस बार रिकार्ड 13 प्रतिशत ज्यादा वोटिंग हुई है। पहली बार मैदान में उतरे विक्रमादित्य का मुकाबला वीरभद्र सिंह के कभी खासमखास रहे प्रमोद शर्मा से है।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और भाजपा के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल की सीटों पर भी मतदान प्रतिशत का आंकड़ा बढ़ा है।
कहां कितना मतदान
दोनों दिग्गज नेता नई सीटों से चुनाव मैदान में उतरे हैं। मंत्री सुधीर शर्मा, जीएस बाली, मुकेश अग्निहोत्री और कौल सिंह ठाकुर की सीटों पर इस बार ज्यादा मतदान हुआ है।
इन सीटों के अतिरिक्त बिलासपुर, मंडी, जोगिंद्रनगर, शाहपुर, नादौन, शिमला शहर और नाहन में भी मतदान पहले से ज्यादा वोट पड़े हैं। इन सभी सीटों में कांटे की टक्कर मानी जा रही थी।
उधर, पालमपुर, सिराज, बंजार, ठियोग और सोलन भी प्रदेश की हॉट सीटों में शुमार रही हैं लेकिन इन सीटों पर मतदान पहले से कम हुआ है।
विधानसभा वर्ष 2012 वर्ष 2017
अर्की 73.46 74.63
सुजानपुर 69.34 70.07
धर्मशाला 73.9 74.55
नगरोटा 74.15 77.98
शाहपुर 72.17 74.80
जोगिंद्रनगर 71.81 72.40
द्रंग 78.51 78.75
नादौन 70.87 71.98
शिमला ग्रामीण 59.32 73.05
शिमला 59.32 63.76
ऊना 75.14 78.06
हरोली 75.87 78.96
मंडी 74.93 76.37
पालमपुर 72.7 71.92
ठियोग 74.96 73.02