फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy shelling on LOc in jammu and kashmir

पाक ,गोलाबारी में नाना-नातिन की मौत, 4 घायल फंसे लोगों को बचाने में हो रही मुश्किल

Sat, 13 May 2017 11:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sat, 13 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
heavy shelling on LOc in jammu and kashmir
भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब - फोटो : File Photo

एलओसी पर पाकिस्तान ने अपनी कायराना हरकतों को जारी रखते हुए शनिवार को लगातार तीसरे दिन नौशेरा सेक्टर में रिहायशी इलाकों में भारी गोलाबारी की। राजोरी के परयाली, मंजाकोट और राजधानी क्षेत्रों में भी गोले बरसाए। इसमें दो नागरिकों नाना-नातिन की मौत हो गई, जबकि चार घायल हुए हैं। गोलाबारी के चलते नौशेरा में एलओसी से पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले 51 स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंद करा दिए गए हैं। इनमें दो हायर सेकेंडरी तथा पांच हाई स्कूल भी हैं।

विज्ञापन


कुल 2829 विद्यार्थी यहां पंजीकृत हैं। दो किलोमीटर के दायरे में आने वाले 12 गांवों को खाली कराने की तैयारी है। कई मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। छुट्टी पर गए लोगों को वापस बुला लिया है। पूरे राजोरी जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। प्रशासन ने 1500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन


भारत की जवाबी कार्रवाई में पाक की कई चौकियों को भारी नुकसान पहुंचने तथा रेंजरों के घायल होने की खबर है। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता के अनुसार भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। दुश्मनों की हरकतों पर पैनी निगाह है। पिछले तीन दिनों में पाक की गोलाबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से नौशेरा सेक्टर के कलसियां, बाबाखोड़ी, झांगड़ और शेर मकड़ी इलाकों की फारवर्ड पोस्टों पर सुबह ही गोलाबारी शुरू कर दी गई। पहले छोटे हथियारों से गोलाबारी की गई। बाद में आटोमैटिक हथियारों से गोलाबारी होने लगी। 82 एमएम तथा 120 एमएम के गोले दागे गए। सुबह झांगड़ में मकान के ऊपर गोला गिरने से तुफैल हुसैन तथा उनकी नातिन आसिया की मौत हो गई।

आसिया सातवीं कक्षा की छात्रा थी और नाना के घर पर रहकर पढ़ रही थी। तुफैल की पत्नी जैतून बी भी घायल हुई हैं। गोलाबारी में रेखा देवी और सानिया कौशर, जसरीन निवासी झांगड़ भी घायल हुई हैं। ज्ञात हो कि दो दिन से चल रही गोलाबारी में झांगड़ इलाके से 150 लोगों ने विस्थापन किया है। प्रशासन की ओर से नौशेरा में दो कैंप खोले गए हैं। 

बालाकोट सेक्टर में भी स्कूल बंद

heavy shelling on LOc in jammu and kashmir
मोर्चा संभाले जवान - फोटो : डेमो पिक

पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में भी स्कूल को बंद कर दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को एलओसी वाले इलाके में न निकलने की सलाह दी गई है। लोगों से घरों में ही रहने को कहा गया है।

फंसे लोगों को निकालने में आ रहीं दिक्कतें
गोलाबारी में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन की टीमें रास्ते में फंसी हुई हैं। गोलाबारी थमने का इंतजार किया जा रहा है। डीसी राजोरी डा. शाहिद इकबाल अन्य अमले के साथ गोलाबारी प्रभावित इलाकों में डटे हुए हैं, ताकि मौका मिलते ही ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। 

एक साल में 268 बार सीजफायर तोड़ा

heavy shelling on LOc in jammu and kashmir
मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : File Photo

पाकिस्तानी सेना ने पिछले एक साल में 268 बार सीजफायर तोड़ा है। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई है।

राज्यसभा में रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने बताया कि अप्रैल 2016 से मार्च 2017 के बीच सबसे ज्यादा 88 घटनाएं नवंबर 2016 में हुईं। अक्टूबर 2016 में 78 और इस साल मार्च में 22 सीजफायर तोड़ने की घटनाएं हुईं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed