{"_id":"5726e2d94f1c1b63705cd5be","slug":"hcs-will-be-taught-the-habits-of-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचसीएस को सिखाया जाएगा काम का सलीका, सीएम करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचसीएस को सिखाया जाएगा काम का सलीका, सीएम करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 02 May 2016 10:47 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) से जुड़े अधिकारियों का साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और राजनैतिक सलाहकार जगदीश चौपड़ा इसका उद्घाटन कर अधिकारियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
हिपा के महानिदेशक एसपी गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों में सुशासन, निर्णय लेने की क्षमता व सर्विस से जुड़े अन्य विषयों पर विस्तार से बताया जाएगा। हिपा महानिदेशक ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक तय समय में पहुंच सके। इसलिए केंद्र व राज्य सरकारों का सुशासन पर जोर है।
विज्ञापन
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारियों में सुशासन , उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्साहित करने में मददगार साबित होगा। ये अधिकारी एसडीएम, सीटीम, संयुक्त आयुक्तों जैसे पदों पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
दो मई से शुरूहोने वाला यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छह मई तक चलेगा। इस दौरान अधिकारियों को प्रशासनिक सुधार, आरटीआई एक्ट, राजस्व से जुड़े नियम एवं कानून, भूमि अधिग्रहण, ई आफिस के तहत किस तरह से कार्य होता है इसके बारे में विस्तार से बताया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य सचिव डीएस ढेसी रहेंगे।