फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   happening haryana global investors summit: proposal of 6 lakhs crore

हरियाणा की झोली में आए छह लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Wed, 09 Mar 2016 03:32 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, गुड़गांव(हरियाणा)
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, गुड़गांव(हरियाणा) Updated Wed, 09 Mar 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
happening haryana global investors summit: proposal of 6 lakhs crore
हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट - फोटो : amar ujala

हरियाणा में डेढ़ साल के कार्यकाल वाली खट्टर सरकार को पहले ही इनवेस्टर्स समिट में छह लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला है। पंचायत चुनाव में बदलाव की नींव रखने के बाद सरकार अब अपने इस प्रयोग को सफलतम मान रही है।

विज्ञापन


जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, आगजनी के बाद से आहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चेहरे पर निवेश के इन आश्वासनों के बाद चमक आई है। उद्यमियों के निवेश के ये वादे पूरे हुए तो हरियाणा की तस्वीर बदलने की बात कह रहे मुख्यमंत्री खट्टर के प्रयास सफल साबित होंगे। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ में बुधवार को समिट का पूरा लेखा जोखा पेश करेंगे।
विज्ञापन


यहां मंगलवार को दो दिवसीय हैपनिंग हरियाणा इनवेस्टर समिट के समापन के मौके पर उत्साह से लबरेज मुख्यमंत्री ने 2018 में दूसरी इनवेस्टर समिट करने का एलान किया। इसके लिए उन्होंने मंच से ही हाथ उठवाकर उद्यमियों से हामी भी भरवा ली। सरकार का दावा है कि नए निवेश के माध्यम से हरियाणा में रोजगार के पांच लाख अवसर पैदा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट

happening haryana global investors summit: proposal of 6 lakhs crore
हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट - फोटो : amar ujala

उधर, केंद्र सरकार की ओर से की गई घोषणाएं संकट की इस घड़ी में सरकार के लिए बड़ा सहारा बनेंगी। न्यूक्लियर पावर प्लांट और रेल कोच फैक्ट्री स्थापित करने की घोषणा हरियाणा में अधिकतम रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि जितना सरकार सोच रही थी उससे 500 गुना अधिक निवेश प्रस्ताव सरकार को मिले हैं।

उन्होंने कहा कि कुल एमओयू में से एक लाख 28 हजार करोड़ निवेश के 39 एमओयू ऐसे हैं जो उन क्षेत्रों के लिए हुए हैं जो एनसीआर में नहीं आता है। दस प्रतिशत एमओयू एमएनसी के साथ हुए हैं। 30 फीसदी एमओयू 100 से एक हजार करोड़ के बीच के निवेश वाले हैं, जबकि 26 प्रतिशत एमओयू एमएसएमई सेक्टर से हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश विदेश के उद्यमियों ने जो भरोसा हरियाणा की एंटरप्राइज प्रमोशन पॉलिसी में दिखाया है, हम उस भरोसे का सम्मान करते हुए उन्हें यह आश्वासन देते हैं कि निवेशकों को सभी महत्वपूर्ण क्लीयरेंस आवेदन की तिथि से 30 दिन के भीतर मिल जाएगी।

आर्ट आफ लिविंग और बाबा रामदेव भी करेंगे निवेश:
आर्ट आफ लिविंग और योग गुरु बाबा रामदेव ने भी हरियाणा में निवेश के लिए हामी भर दी है। बाबा रामदेव ने पांच हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव देते हुए श्री श्री रविशंकर से भी बड़े भाई होने के नाते हरियाणा में निवेश करने की हामी भरवा ली है। हरियाणा की बड़ी औद्योगिक इकाइयों में मुफ्त मोटिवेशनल स्पीच देने का भी वादा कर दिया है।

हैपनिंग हरियाणा इनवेस्टर्स समिट

happening haryana global investors summit: proposal of 6 lakhs crore
हैपनिंग हरियाणा इनवेस्टर्स समिट - फोटो : amar ujala

झज्जर में होगा बड़ा निवेश--
झज्जर में जापानी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए जापान 30 बिलियन डालर निवेश करेगा
सन फार्मास्यूटिकल गुड़गांव में फार्मा ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करेगा
अगले पांच से दस वर्ष में डीएलएफ 20 हजार करोड़ का निवेश करेगा
खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में आईटीसी 550 करोड़ का निवेश करेगा
हरियाणा के 18 शहरों को केंद्र सरकार अमृत स्कीम के तहत फंड प्रदान करेगी
राज्य में रेल कोच फैक्ट्री 120 एकड़ क्षेत्र में लगाई जाएगी
मेदांता राज्य में एक मेडिकल स्कूल और एक हजार बेड का अस्पताल बनाएगा
राज्य में बनने वाले 20 हजार अफोर्र्डेबल हाउसिंग यूनिट में निवेश करेंगे और केएमपी का 54 किलोमीटर का निर्माण 343 दिन में पूरा करेंगे
वांडा समूह सूबे में डेढ़ से दो लाख तक रोजगार देने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश करेगा

केंद ने दिया सहारा----
हरियाणा में न्यूक्लियर पावर प्लांट पर 21 हजार करोड़ के निवेश का आश्वासन
रक्षा मंत्रालय ने किया डिफेंस पीएसयू स्थापित करने का दावा
झज्जर के टेक्नोपार्क में पैनासोनिक स्थापित करेगा लीलोन बैटरी स्टोरेज संयंत्र
एमएसएमई के लिए हरियाणा में स्थापित होगा देश में बनने वाले 15 टूल रूम में से एक
यूके हेल्थकेयर कंपनियों ने दिया मेडिकल फेसिलिटी निर्माण के लिए 1000 करोड़ निवेश का आश्वासन
दसाट ने किया हरियाणा में मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट शुरू करने का वादा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed