फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Governor and Chief Minister pays floral tribute to Atal Bihari Vajpayee

पूर्व पीएम वाजपेयी को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अर्पित की पुष्पांजलि

Fri, 17 Aug 2018 07:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 17 Aug 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
Governor and Chief Minister pays floral tribute to Atal Bihari Vajpayee

राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


इसके उपरांत राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों वाजपेयी की अंतिम यात्रा में राष्ट्रीय स्मृति स्थल तक शामिल हुए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, मंत्रिमंडल के सदस्य, प्रदेश के सांसदों और विधायकों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने दी अटल को श्रद्धांजलि

Governor and Chief Minister pays floral tribute to Atal Bihari Vajpayee

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। यह अंतिम यात्रा भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से राष्ट्रीय स्मृति स्थल तक पहुंची।

जहां स्वर्गीय वाजपेयी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ हिंदु धर्म के रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान हिमाचल और देशभर के नेता अटल जी को अंतिम विदाई देने दिल्ली पहुंचे थे। डॉ. बिंदल ने कहा कि अटल उनके प्रेरणा स्रोत थे। उन्होंने उनके जीवन से बहुत कुछ सीखा है। अटल जी के निधन से संपूर्ण राष्ट्र शोकग्रस्त है।

यह एक युग का अंत होने के साथ देश के लिए अपूर्णीय क्षति भी है। हिमाचल के लोग अटल के योगदान को कभी भुला नहीं पाएंगे। बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य स्मृति में 18 अगस्त को सुबह 11 बजे नाहन के हिंदू आश्रम में शोकसभा का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed