फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Goat skins thrown in the open at the slaughterhouse, dogs scratching them, risk of disease

धर्मशाला: स्लाटर हाउस में खुले में फेंक दीं बकरों की खालें, नोच रहे कुत्ते, बीमारी का खतरा

Fri, 12 Dec 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला।
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला। Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Dec 2025 01:59 AM IST
सार

हालात ये है कि नियमों को ठेंगा दिखाकर खुले में ही फेंके जा रहे इस अपशिष्ट की ओर नगर निगम प्रशासन भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। 

विज्ञापन
Goat skins thrown in the open at the slaughterhouse, dogs scratching them, risk of disease
स्लाटर हाउस में खुले में फेंक दी बकरों की खालें - फोटो : संवाद

विस्तार

 स्मार्ट सिटी में खुले में बिखरी पड़ी बकरों की खाल और इसे नोचते कुत्ते रैबीज सहित अन्य गंभीर बीमारियों को न्योता दे रही है। हालात ये है कि नियमों को ठेंगा दिखाकर खुले में ही फेंके जा रहे इस अपशिष्ट की ओर नगर निगम प्रशासन भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। शहर में मीट की सप्लाई करने वाले स्लाटर हाउस की हालत इतनी दयनीय है कि बीमारी कब फैल जाए, इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। कोर्ट परिसर के पास स्लाटर हाउस को संचालित किया जा रहा है। अगर वहां जाकर लोग स्थिति को देखेंगे तो शायद वे मीट खाना ही छोड़ देंगे। शहर के इस मुख्य स्लाटर हाउस में वीरवार को सफाई व्यवस्था देखने के लिए संवाददाता ग्राउंड पर पहुंचा और मौके के हालात जाने।
विज्ञापन




स्वच्छता अभियान का दावा करने वाली स्मार्ट सिटी और मांसाहार के शौकीन लोगों की सेहत के साथ हो रहे खिलवाड़ की तस्वीर सामने दिखी। स्लाटर हाउस में सैकड़ों बकरों की खाल खुले में फेंकी गई है, जिनका मांस कुत्ते, नेवले और पक्षी नोच रहे हैं। इस वजह से क्षेत्र में कई गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। स्लाटर हाउस में हर जगह मांस और गंदगी फैली पड़ी है, जिस पर हजारों मक्खियां मंडरा रही हैं। इस क्षेत्र में फैली गंदगी ने सवाल खड़ा किया कि निगम की ओर से बकरे काटने की एवज में राशि सफाई के नाम से ली जाती है तो ऐसी अव्यवस्था क्यों है।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से शहर के हजारों लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सुबह रोजाना कसाई बकरों को काटने के बाद उनकी गंदगी और खाल को वहीं पर फेंक रहे हैं। क्षेत्र में सफाई के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है। लोग अज्ञानता में रोजाना गंदगी भरा मीट खा रहे हैं, जो काफी घातक हो सकता है। स्लाटर हाउस में केवल पानी की एक छोटी टंकी रखी गई है। गंदगी के लिए बनाई गई पिट पूरी तरह से भरी पड़ी है और सारी गंदगी नाले में जा रही है। हैरत की बात तो यह है कि नगर निगम की ओर से इस स्लाटर हाउस का निरीक्षण तक नहीं किया जाता है और न इस लापरवाही की भनक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नगर निगम की ओर से मौके पर स्लाटर हाउस का निरीक्षण किया जाएगा। अगर वहां पर इस तरह की अव्यवस्था पाई गई तो वहां की सफाई करवाई जाएगी। खुले में कोई भी गंदगी और खाल नहीं फेंक सकता है। - नीनू शर्मा, मेयर, नगर निगम, धर्मशाला

- जल्द ही स्लाटर हाउस का निरीक्षण टीम के साथ किया जाएगा। खामियां पाए जाने पर नगर निगम के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिससे भविष्य में इस तरह की लापरवाही न बरती जाए। - वरुण गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, कांगड़ा


- अगर स्लाटर हाउस में खुले में बकरों की खाल और अन्य गंदगी फेंकी जा रही है तो उसे कुत्ते, पक्षी और नेवले खाएंगे। इस वजह से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां जानवरों से लोगों तक पहुंच सकती हैं। - डॉ. सीमा गुलेरिया, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed