{"_id":"56f586694f1c1b1a04f14d43","slug":"furore-over-open-liquor-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान खोलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान खोलने पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर शराब की दुकानों को बंद करने के बाद अब शराब की दुकानों को राष्ट्रीय राजमार्ग से दूर खोलने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय मार्ग पर शराब की दुकान को शिफ्ट करने का विरोध करते हुए टिकरी और मंथल के लोगों ने दुकान के शटर को तोड़ने का प्रयास करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन की जानकारी रैंबल पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग भी किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मांड वेस्ट के सरपंच सुरजीत सिंह जंवाल और अन्य लोगों े बताया कि वह पहले भी क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से शराब की दुकानें नहीं खोले जाने का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन शुक्रवार को शराब की दुकान के अंदर शराब की बोतलें रखने की जानकारी मिलते ही लोगों को गुस्सा भड़क गया। वे शराब की दुकान के बाहर आकर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने शराब की बोतलों को फेंक दुकान को बंद करने को कहा, लेकिन कुछ नहीं होने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों पर बल प्रयोग किया है। लाठी चार्ज की जिला प्रशासन जांच करवाए। देर शाम को समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शनकारी शराब की दुकान के बाहर बैठे थे। जबकि बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी भी वहां मौजूद थे।