Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Funds missing from panchayat accounts

पंचायतों के खाते ने रकम गायब, बेरी ब्लाक समिति से 1.4 करोड़ निकाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

झज्जर जिले में भी विकास एवं पंचायती राज विभाग के पंजाब नेशनल बैंक के खातों से रकम निकाले जाने का मामला सामने आया है। प्राथमिक जांच में बेरी, झज्जर, मातनहेल के अलावा जिला परिषद के खातों से भी राशि निकालने का मामला सामने आया है।
फिलहाल जिला परिषद के सीईओ की तरफ से इस मामले में सभी बीपीडीओ, जिला परिषद से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों से भी पूरी रिपोर्ट देने के लिए सीईओ की तरफ से पत्र लिखा गया है। अकेले बेरी ब्लाक समिति के खाते से एक करोड़ 40 लाख 4 हजार 65 रुपये निकाले जाने की पुष्टि हो चुकी है, जिसकी रिपोर्ट बीडीपीओ की तरफ से सीईओ को भेज दी गई है। इसके अलावा झज्जर ब्लाक की 4 पंचायतों, जिला परिषद के खाते और मातनहेल की पंचायतों के खातों से भी राशि निकाले जाने की बात सामने आई है। फिलहाल इन सभी के खातों की पड़ताल की जा रही है। यह राशि लाखों में हो सकती है। फिलहाल सभी बीडीपीओ की तरफ से इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उम्मीद है कि सोमवार तक पूरी रिपोर्ट तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों की माने तो बेरी ब्लाक समिति के पीएनबी के खाते से एक करोड़ 40 लाख रुपये निकाले गए हैं इसी प्रकार झज्जर पंचायत समिति से डेढ़ लाख रुपये, महराणा ग्राम पंचायत के खाते से लगभग 50 लाख, तलाव ग्राम पंचायत के खाते से 13 से 14 लाख, खेड़ी खातीवास के खाते से 4 लाख रुपये, मातनहेल में लगभग 50 लाख निकाले जाने की जानकारी आई है। फिलहाल सोमवार तक पूरे जिले की रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी राशि का खुलासा हो सकेगा। यहां बता दें कि जिले की पंचायतों में राज्य वित्त आयोग की तरफ से विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की ग्रांट जारी की थी। इसमें गांव अनुसार ग्राम पंचायतों, ब्लाक समिति व जिला परिषद को राशि जारी की गई थी। अब साइबर ठगों की तरफ से यह राशि निकाले जाने के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
साइबर ठगों की तरफ से खातों से राशि निकाले जाने के मामले सामने आए हैं। इसके लिए जिले के सभी बीडीपीओ से रिपोर्ट मांगी गई है। कुछ जगहों से रिपोर्ट आई है। बाकी सोमवार तक आने की उम्मीद है। उसके बाद ही अनुमानित राशि का पता लग सकेगा। इसके अलावा पीएनबी बैंक को भी पत्र लिखकर स्टेटमेंट मांगी गई है।
मनीष फौगाट, सीईओ, जिला परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed