{"_id":"5b10e7884f1c1b996e8b5d89","slug":"fraud-in-punjab-rajbhawan-via-fake-appointment-letters","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब राजभवन में नौकरी के फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर देकर लोगों से ठगी, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब राजभवन में नौकरी के फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर देकर लोगों से ठगी, केस दर्ज
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
FRAUD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब राजभवन चंडीगढ़ में पीयन की नौकरी के लिए फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर कुछ लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। राजभवन के डिप्टी सेक्रेटरी राकेश भंडारी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। इस धोखाधड़ी का पता उस समय लगा जब भिवानी निवासी 32 वर्षीय प्रवेश बीते दिनों नौकरी के लिए फर्जी एप्वाइंटमेंट लेटर लेकर पंजाब राजभवन पहुंचा। अप्वाइंटमेंट लेटर सेक्रेटरी-टू-गवर्नर, पंजाब ऑफिस के नाम से जारी किए गए हैं।
मामला पंजाब राजभवन से जुड़ा होने के चलते यूटी के सेक्टर-3 थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ तुरंत केस दर्ज कर लिया गया। जांच का जिम्मा एसपी क्राइम रवि कुमार सिंह को सौंपा गया है। वह वीरवार को लगभग पूरे दिन सेक्टर-3 थाने में बैठकर मामले की जांच करते रहे। उन्होंने फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर लेकर पहुंचे प्रवेश से पूछताछ की ताकि पता लग पाता कि उसे किस शख्स ने उसे क्या झांसा दिया और कितनी रकम ठगी। साथ ही प्रवेश के अलावा कितने अन्य लोगों को राजभवन में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी की गई है, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
कोलकाता और भिवानी-खेड़ा से जुड़े तार
सूत्रों के मुताबिक प्रवेश का कोलकाता में नौकरी कर रहे भिवानी-खेड़ा निवासी व्यक्ति से संपर्क हुआ। उसने प्रवेश को पंजाब राजभवन में बतौर पीयन लगवाने का झांसा दिया और फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर भी थमा दिया। सूत्रों की मानें तो प्रवेश अज्ञात ठग के झांसे में बिचौलिया बने किसी भिवानी निवासी करीबी के जरिए आया लेकिन कोलकाता निवासी आरोपी ठग और भिवानी निवासी उसका करीबी कौन है, इस बाबत पुलिस प्रवेश से पूछताछ कर रही है। मामले में वीरवार देर रात तक किसी आरोपी के गिरफ्तार होने की संभावना भी बनी रही।