फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Former pm manmohan singh will be rajyasabha candidate from rajasthan

राजस्थान से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

Fri, 09 Aug 2019 08:44 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 09 Aug 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
Former pm manmohan singh will be rajyasabha candidate from rajasthan
manmohan singh - फोटो : अमर उजाला

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार होंगे। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व ने राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने जा रहे उपचुनाव के लिए सिंह को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। इसी के साथ एक संक्षिप्त अंतराल के बाद सिंह का राज्यसभा फिर से पहुंचना लगभग तय हो गया है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सिंह आगामी 13 अगस्त को जयपुर पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे।सिंह कुछ समय पहले राजस्थान विधानसभा में विधायकों के एक कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इसके बाद से ही ये अटकलें शुरू हो गई थीं कि सिंह इस बार राजस्थान से ही राज्यसभा पहुंचेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री रहते हुए सिंह असम से राज्यसभा सदस्य थे और गत 14 जून को उनका कार्यकाल पूरा हुआ था। वह 1991 से 2019 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed