फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Flood hit people are waiting to get relief from administration which does not have full list

मंदसौर: छह दिन बाद भी बाढ़ प्रभावितों को नहीं मिली राहत सामग्री, बेघर हुए एक लाख परिवार

Fri, 20 Sep 2019 12:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 20 Sep 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
Flood hit people are waiting to get relief from administration which does not have full list
फाइल फोटो - फोटो : flood in mp
भारी बारिश के कारण मध्यप्रदेश के कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। इसके बावजूद छठवें दिन भी प्रशासन मंदसौर के बाढ़ प्रभावितों को पेट भरने जितनी राहत नहीं दे पाया है। लोग या तो भूख से परेशान हैं या फिर पेट भरने के लिए समाजसेवियों और रिश्तेदारों पर निर्भर हैं। यह स्थिति राजस्व विभाग के जरिए खाद्य विभाग को जरूरतमंदों की सूची नहीं मिलने के कारण बनी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 27 हजार बाढ़ पीड़ित परिवारों में से अब तक केवल 6284 की सूची ही मिली है। इसमें भी 3477 परिवार को 50-50 किलो गेहूं बांटा गया है। अधिकारी अतिथियों की मेजबानी में लगे हुए हैं। जबकि बाढ़ की वजह से 400 से ज्यादा गांवों के 27 हजार परिवारों के सपनों का घर उजड़ गया है। बाढ़ के कारण लगभग एक लाख परिवार बेघर हो चुके हैं। मंदसौर के जिलाधिकारी मनोज पुष्प का कहना है कि आपदा काफी बड़ी है। पशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। कोई लापरवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित महिलाओं ने गुरुवार को नगरपालिका कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करके राहत की मांगी। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद जौरा इलाके के बरवासिन, अजमेर सिंह का पुरा व नत्थी सिंह का पुरा में पानी से घिरे लोगों तक खाने-पीने की वस्तुएं नहीं पहुंच सकी हैं। गुरुवार को जब राहत शिविरों से लोग वापस अपने घर पहुंचे तो राशन भीग चुका था। आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव संदीप पौंड्रिक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। जिसके बाद गांवों में किसानों से जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed