{"_id":"5ca1db08bdec2214593a9951","slug":"five-injured-in-private-bus-and-tempo-collision-in-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और सिलिंडरों से भरी गाड़ी में जोरदार टक्कर, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और सिलिंडरों से भरी गाड़ी में जोरदार टक्कर, पांच घायल
Mon, 01 Apr 2019 07:36 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डाडासीबा (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डाडासीबा (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 01 Apr 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
निजी बस और टेंपो में टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलघार गांव में सोमवार को गैस सिलिंडरों से भरी गाड़ी से एक निजी बस टकरा गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद टीएमसी रेफर किया गया है। गाड़ी में गैस से भरे करीब 90 सिलिंडर थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बलघार गांव में एक निजी बस और गैस एजेंसी की गाड़ी में टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार एक व्यक्ति और बस में सवार चार महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन
घायलों को 108 एंबुलेंस में सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया गया, जहां दो महिलाओं की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार निजी बस तलवाड़ा से देहरा की ओर आ रही थी, जबकि गैस एजेंसी की गाड़ी गांव बलघार की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
बलघार के पास तीखे मोड़ पर टक्कर हो गई। हादसे का पता चलते ही इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी डाडासीबा के प्रभारी चिरंजी लाल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
बस में सवार व्यासा देवी (50) गांव सेरी व राधा रानी (35) गांव गुराला की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफेर कर दिया गया। हादसे में गैस एजेंसी सप्लाई की गाड़ी के हेल्पर को भी चोटें आई हैं।
इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक बड़े वाहनों के लिए यह सड़क बंद रही। चौकी प्रभारी चिरंजी लाल शर्मा ने बताया कि निजी बस चालक के खिलाफ तेज गति से गाड़ी चलाने के चलते मामला दर्ज किया गया है।