फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   fire at forest in himachal, Alert in the border region of Haryana

जंगल में आग से बचाव के लिए हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्र में अलर्ट

Wed, 04 May 2016 05:37 PM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 May 2016 05:37 PM IST
विज्ञापन
fire at forest in himachal, Alert in the border region of Haryana
जंगल में आग - फोटो : ANI

पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के जंगलों में आग को देखते हुए हरियाणा के वन विभाग ने शिवालिक की पहाड़ियों से लगते इलाकों में फायर वॉचर की तैनाती कर दी है। फायर वॉचर कहीं भी आग लगने की सूचना तत्काल विभागीय अधिकारियों को देने के साथ ही 15 अन्य लोगों को साथ लेकर मौके पर पहुंचेंगे, ताकि आग पर समय रहते काबू पाया जा सके।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों में मोरनी और यमुनानगर के कुछ इलाकों में तापमान में इजाफे के बीच वन क्षेत्र में कई स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। वन विभाग के अफसर भी यह मानते हैं कि यदि हिमाचल से लगते हरियाणा के वन क्षेत्र में आग का कहर बरपा तो इस पर काबू पाना विभाग के लिए मुश्किल होगा।
विज्ञापन


हरियाणा में शिवालिक की पहाड़ियों से लगते जिलों के वन संरक्षक (उत्तरी क्षेत्र) एमवी शर्मा ने बताया कि पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला, के अलावा दो अन्य जिलों के  सीमावर्ती इलाकों पर खास तौर पर अलर्ट है। अगर जंगल में आग लगने की कोई घटना होती है तो इससे बचाव के लिए फायर वॉचर की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर वॉचर के तौर पर उन्हीं इलाकों के समाजसेवियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरी ओर आग पर नियंत्रण के लिए विभागीय अधिकारियों की टीमें भी बनाई गई हैं, जो घटना की जानकारी मिलते ही मौके के लिए रवाना होंगी। इस तरह उत्तर हरियाणा में ऐसे करीब 200 फायर वॉचर की नजर जंगल की आग पर टिकी हैं। 

काउंटर फायर तकनीक के जरिये किया जा रहा आग को काबू :
पिछले कुछ दिनों में गर्मी और सूखे पत्तों के कारण जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ीं हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने की कई वजहें हैं। वैसे आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने के लिए काउंटर फायर तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। आग बुझाने के लिए पानी मुहैया कराना भी एक बड़ी समस्या हैं। 


बढ़ सकता है तापमान
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक  अगर हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों के जंगलों में लगने वाली आग लंबे समय तक लगी रही तो तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed