फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Exclusive: Preparation to confiscate Irfan Solanki personal property worth 40 crores

MLA Irfan Solanki: इरफान की 40 करोड़ की निजी संपत्ति जब्त करने की तैयारी, विधायक के छह खाते फ्रीज

Sun, 12 Feb 2023 10:58 AM IST
शिखा पांडेय वाचस्पति पांडेय, अमर उजाला, कानपुर
वाचस्पति पांडेय, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Feb 2023 10:58 AM IST
सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। पुलिस अब 40 करोड़ की ऐसी संपत्ति जब्त करने की तैयारी में है जो इरफान की निजी संपत्ति है।

विज्ञापन
Exclusive: Preparation to confiscate Irfan Solanki personal property worth 40 crores
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने अब तक इरफान और शौकत अली की 24 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। जाजमऊ के हिलाल कंपाउंड में बने फ्लैटों में शौकत और इरफान की पत्नी पार्टनर हैं। इसमें इरफान का पैसा लगा था। पुलिस अब 40 करोड़ की ऐसी संपत्ति जब्त करने की तैयारी में है जो इरफान की निजी संपत्ति है।

विज्ञापन


पुलिस को जांच में इरफान और उनकी पत्नी नसीम के नाम से कई संपत्तियां मिली हैं। इसमें चकेरी स्थित स्वर्ण जयंती विहार योजना में केडीए के तीन प्लॉट प्रत्येक 162 वर्गमीटर के मिले हैं। इसमें से दो प्लॉट विधायक की पत्नी के और एक विधायक के नाम पर हैं। वहीं, चकेरी के आशियाना में भी विधायक के नाम से केडीए का एक फ्लैट (थ्री बीएचके) पाया गया है। पुलिस तीन प्लॉटों और फ्लैट सहित कई और संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी कर रही है। ये संपत्तियां उन 150 करोड़ में शामिल हैं जो विधायक और उनके गुर्गों की चिह्नित की गई हैं।

विज्ञापन

विधायक की कार भी होगी जब्त 
विधायक की तीनों गाड़ियों (आई 10, टाटा सफारी, क्रेटा) को कब्जे में लेने की तैयारी भी है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को जब्तीकरण की कार्रवाई फिर शुरू होगी। इस कार्रवाई पर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड की मुहर भी लग चुकी है।

विधायक के छह और शौकत के चार खाते फ्रीज
सपा विधायक इरफान सोलंकी के नाम से बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई जाजमऊ और एसबीआई लखनऊ की एक ब्रांच में छह खाते मिले हैं। इन सभी खातों में कुल 26 लाख रुपये जमा है। पुलिस ने इन खातों को फ्रीज करा दिया है। वहीं शौकत अली की एसबीआई की एमरॉल्ड शाखा में चार खाते मिले हैं। इन खातों में कुल 19 लाख रुपये जमा हैं। ये खाते एसए बिल्डर्स, शौकत अली, वाशहस बिल्डर्स और शासहस बिल्डर्स के नाम से हैं। एसीपी कोतवाली रंजीत कुमार ने खातों को फ्रिज करने के लिए बैंक प्रबंधक को पत्र भेजा था। ऐसे में पुलिस सपा विधायक और शौकत अली के कुल 10 खातों में 45 लाख रुपये फ्रीज कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed