{"_id":"5d95eb638ebc3e93ac72139e","slug":"etah-police-arrests-robber-who-looted-ex-army-man-in-aliganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ वारदात करने वाला गैंग पुलिस ने पकड़ा, पूर्व सैनिक से हुई लूट का हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताबड़तोड़ वारदात करने वाला गैंग पुलिस ने पकड़ा, पूर्व सैनिक से हुई लूट का हुआ खुलासा
Fri, 04 Oct 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज के लूट के आरोप को पुलिस लाइन से जेल ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पहले अलीगंज कस्बे से पूर्व सैनिक से बाइक सवार बदमाश रकम लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले की रिपोर्ट पूर्व सैनिक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक बदमाश को लूटी गई रकम सहित गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन साथी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस लाइन में एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि पूर्व सैनिक श्याम सिंह पुत्र सोवरन सिंह निवासी तेली बहोरा थाना जैथरा ने कस्बा अलीगंज स्थित एसबीआई बैंक शाखा से 30 सितंबर को 11:30 बजे 40 हजार रुपये खाते से निकाले थे।
पूर्व सैनिक के साथ पत्नी राजरानी भी साथ में थी, दंपती बैंक से निकाली रकम थैले में लेकर निकलते ही थे कि दो बाइक सवार बदमाश थैला लूटकर फरार हो गए। अलीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान सूचना पर अगौनापुर गेट के पास से एक बाइक सवार को पकड़ा।

पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम संतराम बहेलिया पुत्र बृजराज सिंह निवासी रजपुरा थाना नयागांव बताया और पूर्व सैनिक से लूट करना भी कबूल किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी से लूटे गए 30 हजार रुपये, लूट में उपयोग की गई बाइक और एक तमंचा मय कारतूस बरामद किया है।
आंखों में मिर्च झोंकने वारदात भी कबूली
तहसील अलीगंज के स्टांप विक्रेता की आंखों में मिर्च झोंक कर लूट करने की वारदात को भी आरोपी ने कबूल किया गया है। हालांकि इस वारदात में बदमाश लूट करने में सफल नहीं हो पाए थे। इस मामले में पीड़ित ने थाना अलीगंज पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक साथ दो घटनाओं का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।
गिरोह का सरगना फरार
लूट की वारदातों को अंजाम देने के लिए एक गिरोह सक्रिय है। इसका सरगना पुलिस पकड़ से दूर है। पकड़े गए आरोपी ने मूले बहेलिया पुत्र महेंद्र बहेलिया निवासी रजपुरा थाना नयागांव सरगना बताया है। इसके साथ ही योगेंद्र पुत्र जवाहर निवासी रजपुरा और बंटी निवासी उसर नगला थाना कुरावली जिला मैनपरी भी फरार हैं। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।