फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Equipment installed for weather information, but no scientist or operator

मौसम की जानकारी के लिए लगाए उपकरण, वैज्ञानिक व ऑपरेटर नहीं

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 15 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Equipment installed for weather information, but no scientist or operator
14jjrp23- झज्जर। बादली रोड पर ​स्थित कृ​षि विज्ञान केंद्र। संवाद
झज्जर। कृषि विज्ञान केंद्र में मौसम की जानकारी के लिए उपकरण तो लगाए गए हैं, लेकिन मौसम की जानकारी देने और उसे अपलोड करने के लिए वैज्ञानिक और ऑपरेटर नहीं है। इसे करीब दो साल पहले शुरू कर दिया गया था, लेकिन अब यहां से डाटा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसको फिर से शुरू कराने के लिए मंजूरी के लिए भेजा हुआ है। हिसार कार्यालय से अनुमति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

झज्जर-बादली मार्ग पर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में मौसम की जानकारी के लिए उपकरणों को लगाया था, जो मौजूदा समय चालू हालात में नहीं है। यहां पर इन उपकरणों को करीब दाे वर्ष पहले शुरू किया था। यहां पर आईएमडी की तरफ से एक वैज्ञानिक कार्य करता था, लेकिन उसे आईएमडी ने वापस बुला लिया। करीब सात से आठ माह से यहां पर कोई भी वैज्ञानिक कार्य नहीं कर रहा है। इससे पहले वैज्ञानिक की तरफ से आईएमडी की साइट से मौसम की जो जानकारी आती थी, उस मौसम की जानकारी को आगे पहुंचाया जाता था।
विज्ञापन

वर्जन
करीब दो वर्ष पहले मौसम के उपकरणों को यहां पर लगाया गया था, जो अभी काम में नहीं लाए जा रहे। सात से आठ माह पहले आईएमडी ने अपने वैज्ञानिक को वापस बुला लिया। अब इसको फिर से शुरू करवाने के लिए मंजूरी के लिए भेजा हुआ है। हिसार से अनुमति मिलते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. उमेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ संयोजक, कृषि विज्ञान केंद्र, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed