फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Encroachments causing traffic jams will be removed by running the campaign from 11 December.

हटाएं जाएंगे यातायात में बाधा बनने वाले अतिक्रमण, 11 दिसंबर से चलेगा अभियान

Fri, 06 Dec 2019 12:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Dec 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Encroachments causing traffic jams will be removed by running the campaign from 11 December.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में ट्रैफिक जाम के लिए जिम्मेदार अतिक्रमण हटाने के लिए सात विभागों की हाईपावर कोर कमेटी ने एक्शन प्लान डीएम को सौंप दिया है। डीएम के माध्यम से नगर विकास मंत्री का अनुमोदन मिलने के बाद एक्शन प्लान के तहत 11 दिसंबर से अभियान शुरू करने की तैयारी है। 

विज्ञापन


प्रस्तावित कार्ययोजना में सड़क मार्गों पर चिह्नित विभिन्न विभागों के अतिक्रमण को हटाने के लिए सभी जोन में संयुक्त टीमें गठित कर अलग-अलग कार्रवाई होगी। ध्वस्तीकरण से 24 घंटे पहले डुग्गी पिटवा कर अतिक्रमण करने वालों को खुद कब्जा हटाने का अंतिम मौका भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए कार्ययोजना के पहले चरण में यातायात में बाधा बने अतिक्रमण प्वाइंट चिह्नित करने का कार्य पूरा किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

1400 से अधिक अतिक्रमण स्थल चिह्नित 

पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, एलडीए, सिंचाई विभाग व आवास विकास परिषद के कार्यक्षेत्र से जुड़ी सड़कों पर 1400 से अधिक ऐसे अतिक्रमण स्थल चिह्नित हुए हैं, जिन्हें अभियान के तहत हटाने की कार्रवाई होगी।

इसमें सबसे ज्यादा 149 अतिक्रमण स्पॉट लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर, 83 स्पॉट अवध चौराहा से हरदोई रोड तक और 56 स्पॉट कैम्पवेल मार्ग पर चिह्नित हुए हैं। इसके आधार पर चिह्नित सड़क मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए 15 दिन तक चलाए जाने वाले सघन अभियान की तैयारी की गई है।

इसके तहत पहले दौर में नगर निगम क्षेत्र और फिर ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े प्रमुख सड़क मार्गों से अतिक्रमण स्पॉट हटाने की कार्रवाई होगी। इसके लिए जोनवार स्तर पर सात अलग-अलग टीमों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स को लगाया जाएगा।

जोनवार गठित हर टीम की अगुवाई संबंधित एडीएम या एसीएम करेंगे। इनके साथ ही टीम में पुलिस, नगर निगम, एलडीए, पीडब्ल्यूडी, आवास विकास परिषद व सिंचाई विभाग से नामित अधिकारी शामिल रहेंगे। 

कार्रवाई के अगले दिन भी होगा निरीक्षण 

जिस इलाके में अतिक्रमण हटाने को ध्वस्तीकरण कार्रवाई होगी वहां अगले दिन कोर कमेटी निरीक्षण भी करेगी ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो। ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े राजमार्गों के किनारे के अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई संबंधित एसडीएम व तहसीलदार की अगुवाई में होगी।

31 दिसंबर तक शिफ्ट होंगे ट्रांसफार्मर-पोल
सड़कों के चौड़ीकरण कार्य में अड़चन पैदा करने वाले बिजली ट्रांसफार्मर व पोल को भी विद्युत विभाग के अधिकारियों से सामंजस्य बना कर शिफ्ट कराने का कार्य 31 दिसंबर तक पूरा कराया जाएगा।

लेसा अधिकारी नगर निगम के साथ सामंजस्य कर इन्हें नए चिह्नित स्थानों पर शिफ्ट कराने का कार्य करेंगे। सिग्नल एवं जेब्रा लाइन दुरुस्त बनाने के साथ सभी प्रमुख रूट व चौराहा की ट्रैफिक सिग्नल लाइट को भी पूरी तरह क्रियाशील बनाने का कार्य कोर कमेटी कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed