फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elizabeth reached Munasari from America

बेटे को श्रद्धांजलि देने अमेरिका से मुनस्यारी पहुंची एलिजाबेथ, पूजा के लिए लायी ये सामान

Mon, 27 Mar 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 27 Mar 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Elizabeth reached Munasari from America
- फोटो : amarujala

22 सितंबर 2011 को नंदादेवी ट्रैकिंग रूट पर लीलम के पास पांव फिसलकर गोरी में गिरे 18 वर्षीय थामस को श्रद्धांजलि देने के लिए उसकी 62 वर्षीय मां एलिजाबेथ अपने परिवार के साथ अमेरिका से यहां पहुंची हैं। ये लोग मंगलवार को लीलम में उस स्थान पर जाएंगे जहां से थॉमस नदी में गिरा था। वहीं पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन


घटना के बाद प्रशासन ने एक महीने तक थॉमस की खोजबीन के लिए अभियान चलाया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। अब परिवार के लोगों ने भी मान लिया है कि थॉमस जिंदा नहीं होगा। एलिजाबेथ ने बताया कि थॉमस को ट्रैकिंग का बहुत शौक था। वह उससे पहले भी मुनस्यारी क्षेत्र में ट्रैकिंग के लिए आ चुका था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब तक वह इसी उम्मीद में थी कि कहीं से बेटे के जिंदा होने की खबर मिल जाएगी,लेकिन तमाम प्रयास के बाद जब कामयाबी नहीं मिली तो यह मान लिया गया कि बेटा अब इस दुनिया में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी आत्मा की शांति के लिए वह प्रार्थना करेंगे। एलिजाबेथ ने बताया कि नदी में गिरते समय जहां पर थॉमस का पांव अंतिम बार पड़ा था उस स्थान की पूजा की जाएगी। चार दिन तक ये लोग लीलम में उसी स्थान पर टैंट लगाकर रहेंगे। एलिजाबेथ पूजा के लिए एक घंटी, थॉमस का नाम लिखा कलश और लाल चुनरी लेकर आई हैं।


एलिजाबेथ के साथ उनके पति थॉमस के पिता बैरी, मौसी सारा, चचेरी बहन सोफिया, दोस्त डेविड भी पहुंचे हैं। कुछ देर मुनस्यारी रुकने के बाद उन्होंने लीलम का रुख किया। मंगलवार को ये लोग लीलम पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed