फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Drug overdose death of two young men

नशे के ओवरडोज से दो युवकों की मौत

Thu, 07 Jul 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Thu, 07 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Drug overdose death of two young men
ड्रग्‍स - फोटो : Azeem Ansari
शहर की बेला कालोनी में रहने वाले दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों की मौत नशीली दवाओं के ओवरडोज से होने की आशंका जताई जा रही है
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब नौ बजे दोनों युवकों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। इनमें से लियाकत हुसैन को डाक्टरों ने मृत लाया करार दे दिया। मोहम्मद शफीक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दो अन्य युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ये दोनों एक अन्य युवक के साथ लियाकत और शफीक के साथ थे। पांचों ने एकसाथ किसी नशीली दवाई का सेवन किया था या नशीले इंजेक्शन लगाए थे।
विज्ञापन


दो की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था। एक युवक अभी तक लापता है। सूत्रों ने बताया कि पांचवां युवक जम्मू में कहीं इलाज करा रहा है।

सूत्रों के अनुसार नशीली दवाओं के सेवन और कारोबार करने वाले पांच से छह अन्य युवक भी मंगलवार की रात से ही गायब हैं। ये युवक पहले से ही पुलिस के रडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed