फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   DPS principal died in a road accident

Indore News: DPS की प्रिंसिपल की सड़क हादसे में मौत, पेड़ से टकराई कार

Mon, 16 Jan 2023 07:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 16 Jan 2023 07:45 PM IST
सार

उज्जैन के डीपीएस स्कूल की प्रिंसिपल रेखा पति रेखा पति शशिधर पिल्लई इंदौर के निपानिया क्षेत्र में रहती थी। उज्जैन के स्कूल में प्रिंसिपल के रूप में पदस्थ थी। वे काम के सिलसिले में दिल्ली उज्जैन से इंदौर अपडाउन करती थी।

विज्ञापन
DPS principal died in a road accident
रेखा पति शशिधर पिल्लई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में हुए एक भीषण हादसे में डीपीएस की प्रिंसिपल की मौत हो गई। उज्जैन के डीपीएस स्कूल की प्रिंसिपल रेखा पति रेखा पति शशिधर पिल्लई इंदौर के निपानिया क्षेत्र में रहती थी। उज्जैन के स्कूल में प्रिंसिपल के रूप में पदस्थ थी। वे काम के सिलसिले में उज्जैन से इंदौर अपडाउन करती थी। मक्सी रोड स्थित जयवंतपुरा  गांव के पास सोमवार सुबह हादसा हो गया जिसमें उनकी मौत हो गई। रोज की तरह सुबह करीब 8 बजे घर के लिए निकली और कार को ड्राइव कर रही थी इसी दौरान कार सड़क से नीचे उतर गई। वे गंभीर रूप से घायल हुई, स्थानीयवासियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


 रोज ड्राइवर आता था
ड्राइवर का कहना है कि मैडम हर शनिवार को खुद कार ड्राइव करके कार इंदौर ले जाती थी और सोमवार को खुद ही ड्राइव कर स्कूल आती थी। इसीलिए सोमवार को भी वह सुबह अकेले आ रही थी। ड्राइवर का घर उज्जैन में है।
विज्ञापन


नोएडा DPS में भी रह चुकीं
डीपीसी स्कूल के डायरेक्टर माधुरी मिश्रा ने बताया कि जब उनके बारे में जानकारी मिली तो स्कूल स्टाफ और अन्य लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ। एक जनवरी को ही उन्हें प्रिंसिपल के पद से 5 साल पूरे हुए थे। वह गणित, अंग्रेजी और कई अन्य विषयों में बेहतर जानकार थी। जॉइनिंग के बाद दो साल तक उज्जैन में रहीं इसके बाद इंदौर में रहने लगी थी। तभी से अपडाउन कर रही थी उनका बेटा सिंगापुर में नौकरी करता है और पति रिटायर हो चुके हैं। वे नोएडा के डीपीएस में पदस्थ थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed