फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dm rajshekhar gives ultimatum to mobile service provider companies

बात करते-करते फोन कटा तो जेल जा सकते हैं मोबाइल सेवा प्रदाता

Sat, 16 Apr 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Apr 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
dm rajshekhar gives ultimatum to mobile service provider companies
म‌िलेगी कॉल ड्रॉप से राहत - फोटो : Demo
लगातार बढ़ती जा रही कॉल ड्रॉप और कमजोर कनेक्टिविटी पर डीएम राजशेखर ने सभी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी है। डीएम ने मोबाइल व डाटा सेवा में सुधार के लिए दो महीने का अल्टीमेटम देते हुए चेताया है कि यदि आपदा प्रबंधन में कमजोर सिग्नल के कारण बाधा पहुंची तो जुर्माना के साथ-साथ जेल भी जाना पड़ा सकता है।
विज्ञापन


इस संबंध में बीएसएनएल, वोडाफोन, एयरटेल, टेलीनॉर, आइडिया, एयरसेल व रिलायंस कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधक व मुख्य तकनीकी अधिकारियों को जिलाधिकारी राजशेखर ने नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि बीते छह माह से लगातार नेटवर्क सेवा बेहतर बनाने के निर्देश के बाद भी जिले के 32 लाख से अधिक मोबाइल कस्टमरों को कॉल ड्राप, कमजोर कनेक्टिविटी सिग्नल, खराब वायज क्लाविटी और मनचाही इंटरनेट डाटा बेस सेवा की परेशानी झेलनी पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मोबाइल उपभोक्ताओं के साथ ही कानून व्यवस्था व आपदा प्रबंधन से जुड़े अहम कार्यों का क्रियान्वयन व संचालन भी प्रभावित हो रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि बेहतर मोबाइल व डाटा बेस सेवा के लिए कस्टमरों से मनचाहा शुल्क वसूलने वाली मोबाइल प्रदाता कंपनियां जेब हल्की करने में सबसे आगे और बेहतर सेवा देने में सबसे फिसड्डी साबित हो रही हैं।

दैवीय व प्राकृतिक आपदा के समय राहत व बचाव कार्य के लिए मोबाइल फोन व इंटरनेट सेवा अहम भूमिका निभाती है। कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने में भी मोबाइल सेवा काफी अहम होती है। 

कस्टमर की कट रही जेब, खूब कमा रहे ऑपरेटर

dm rajshekhar gives ultimatum to mobile service provider companies
demo

कमजोर नेटवर्क सिग्नल की आड़ में कॉल ड्राप के खेल से अब भी कस्टमरों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। दूरसंचार नियामक आयोग (ट्राई) के सख्त दिशा निर्देश के बाद भी बदहाल नेटवर्क सेवा के कारण एक मोबाइल नंबर पर दो से तीन बार कॉल मिलाने पर ही बातचीत पूरी हो पाती है। 

कॉल ड्राप के इस खेल में मोबाइल ऑपरेटर कंपनियां कस्टमरों के खाते से नबंर मिलते ही पैसे की कटौती कर लाखों की कमाई करती हैं। 

राजधानी में 11.5 लाख बीएसएनएल कस्टमर हैं, जबकि 20.5 लाख कस्टमर अन्य निजी मोबाइल ऑपरेटरों के नेटवर्क से जुड़े हैं। कॉल ड्राप की समस्या अधिकतर एक मोबाइल ऑपरेटर के नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने पर आती है। 

एक जोन से दूसरे जोन में जाने पर सिग्नल कमजोर हो सकते हैं, इसी दौरान कनेक्टिविटी की दिक्कत भी आती है। निजी ऑपरेटरों का अपने बीटीएस टॉवर पर पूरा नियंत्रण रहता है। 

मोबाइल क्षेत्र से जुड़े एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर कहते हैं कि इन्हीं टॉवर से सिग्नल की फ्रिक्वेंसी घटा-बढ़ाकर कॉल ड्राप का खेल होता है। अधिकतर टॉवर के सिग्नल कमजोर करने का यह खेल मोबाइल नेटवर्क ट्रैफिक का पीक ऑवर माने जाने वाले समय अर्थात सुबह नौ से साढ़े दस बजे और शाम चार से छह बजे के बीच ज्यादा होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed