फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Deadly attack on Congress leader Gopal Adhikari in Ramnagar Uttarakhand

उत्तराखंड में सनसनी: कांग्रेस नेता की कार रोककर जमकर पीटा, फायरिंग की चर्चा; आरोपी फरार

Thu, 17 Sep 2026 10:09 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: Heera Updated Thu, 17 Sep 2026 10:09 AM IST
सार

रामनगर में युवा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष की कार को रोककर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने कार को क्षतिग्रस्त किया और गोपाल अधिकारी के साथ मारपीट कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Deadly attack on Congress leader Gopal Adhikari in Ramnagar Uttarakhand
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर में युवा कांग्रेस पूर्व नगर अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी की कार को रोककर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने कार को क्षतिग्रस्त गोपाल अधिकारी के साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। इस दौरान आसपास मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ देख आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा इस दौरान फायरिंग करने की भी चर्चा है। वहीं पुलिस ने पीड़ित को काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी गोपाल सिंह अधिकारी अपनी कार संख्या यूके 06 एडब्लू 7879 से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने ऑफिस से कोसी बैराज की ओर जा रहा था। इस दौरान कुछ आरोपियों ने इनका पीछा करते हुए कार को रोका। इसके बाद आरोपी ने ईट से कार का शीशा तोड़ते हुए गोपाल अधिकारी पर पत्थर से हमला कर दिया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ लग रहे। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


वहीं सूचना पर पहुंची ने पुलिस पीड़ित को काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में आरोपियों की पहचान की जा रही है। साथ ही फायरिंग की घटना का भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed