फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Dabangs enter the shop and assault the dairy opera

दबंगों ने दुकान में घुसकर की डेयरी संचालक से मारपीट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Dabangs enter the shop and assault the dairy opera
खुर्जा। कोतवाली नगर के मोहल्ला न्यू शिवपुरी में दबंगों ने दुकान में घुसकर डेयरी संचालक से मारपीट की। शोर सराबा सुनकर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी भाग गए। पीड़ित घायल को अस्पताल ले जाया गया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला न्यू शिवपुरी निवासी सुनील कुमार पुत्र जगपाल सिंह के मुताबिक 24 जून को वह अपनी डेयरी पर बैठा था। इसी दौरान एक युवक पहुंचा और उसके साथ अभद्रता से पेश आया। विरोध करने पर युवक अपने अन्य साथियों को लेकर डेयरी पर आ धमका। आरोप है कि उन लोगों ने डेयरी में घुसकर मारपीट शुय कर दी। मारपीट में सुनील घायल हो गया। शोरसराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी विजय और वीरू समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। --
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed