बसपा से छात्रनेता गुड्डू चौधरी उर्फ अजय की हत्याकांड में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों का दावा है कि भाई की हत्या का बदला पांच साल बाद गुड्डू को मारकर लिया है। गुड्डू जेल से छूटने के बाद बार-बार उनके एक भाई को फिर मारने की धमकी देने लगा था। जिसके बाद उन्होंने प्लानिंग करके हत्या की है। एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ सदर देहात जितेंद्र कुमार सरगम ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि विगत 13 सितंबर को मवाना रोड स्थित कसेरू बक्सर टेंपो स्टैंड पर गांव सलारपुर गंगानगर निवासी बसपा के छात्रनेता गुड्डू चौधरी की हत्या हुई थी। पुलिस ने गांव के दो सगे भाइयों सचिन और विक्की को गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश किया।
{"_id":"5ba76028867a557f180c49ca","slug":"criminals-accpeted-guddu-chaudhari-murder-and-said-he-was-planning-to-kills-our-brother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुड्डू चौधरी हत्याकांड: हत्यारोपी बोले, हम नहीं मारते तो हमारे भाई को..., इसलिए मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड्डू चौधरी हत्याकांड: हत्यारोपी बोले, हम नहीं मारते तो हमारे भाई को..., इसलिए मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 23 Sep 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट मैच का था विवाद
हत्या के खुलासे की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात ने बताया कि साल 2013 में क्रिकेट मैच के विवाद में गांव में सचिन और विक्की के भाई विशाल की हत्या हुई थी। जिसमें गुड्डू और बंटी चौधरी जेल गए थे। गुड्डू जेल से छूटकर आया था। प्रेसवार्र्ता में हत्यारोपी भाइयों ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि गुड्डू उनके भाई सोनू उर्फ सतेंद्र को जान से मारने की धमकी देता था। सोनू कचहरी में एक अधिवक्ता के पास मुंशी है। सोनू ने यह बात अपने घर पर बताई। जिसके बाद उन्होंने अपने भाई सोनू, सुजीत, कपिल निवासी छिलौरा, मौसेरे भाई सौरभ के साथ मिलकर गुड्डू की हत्या की प्लानिंग बनाई। वारदात करने से पहले गांव के पास एकत्र हुए। उसके बाद गुड्डू की कार का पीछा किया।
सचिन ने मारी पहली गोली
बसपा नेता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात के अनुसार आरोपियों ने सौरभ की मोपेड गुड्डू की कार के सामने अड़ा दी। इससे पहले गुड्डू कुछ समझता कि सचिन ने कार पर गोलियां चला दीं। जिसमें एक गोली गुड्डू के हाथ में लगी। गोली लगते ही गुड्डू कार से उतरकर भागने लगा। सभी ने मिलकर उसको घेरकर पकड़ा और गोलियां बरसा दीं। कपिल छिलौरा से गुड्डू की पहले से रंजिश थी, इसकी जानकारी सचिन को थी। सचिन ने कपिल को अपनी प्लानिंग में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले बना था प्लान
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एसपी का कहना है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने गुड्डू को मारने के लिए एक सप्ताह पहले प्लान बनाया था। आरोपियों को अंदेशा था कि गुड्डू हथियार रखता है। वह गोलियां जरूर चलाएगा। इसको देखते सभी आरोपी हथियारों से लैस थे। लेकिन वारदात के दौरान गुड्डू पर कोई हथियार नहीं था।
विज्ञापन
आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर फरार आरोपी सुजीत, सोनू, सौरभ और कपिल पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। फरार चारों आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। सीओ सदर देहात का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/