{"_id":"5f39d298fc7b213d722b5f05","slug":"crime-in-delhi-is-a-challenge-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः बातों में उलझाकर लूटने वाला गिरोह सक्रिय, पुलिस को चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः बातों में उलझाकर लूटने वाला गिरोह सक्रिय, पुलिस को चुनौती
Mon, 17 Aug 2020 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Aug 2020 06:13 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में स्ट्रीट क्राइम पर अंकुश लगाने के पुलिस के प्रयासों के बावजूद बदमाश बीच सड़क पर घटना को अंजाम देने से नहीं चूक रहे। इन दिनों दिल्ली में एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो वाहन चालकों को एक्सीडेंट करने की बात कहकर रोकते हैं और फिर उन्हें बातों में उलझा लेते हैं।
विज्ञापन
फिर इनके गैंग के अन्य सदस्य लोगों के दो पहिया वाहन में रखी नकदी पर हाथ साफ कर देते हैं। हाल में ही गुलाबी बाग और कश्मीरी गेट इलाके में लाखों रुपये उड़ाकर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है।
विज्ञापन
शालीमार बाग निवासी अमित कुमार चौधरी (24) पिछले दो साल से वजीरपुर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक फैक्टरी में कलेक्शन एजेंट का काम करता है। बृहस्पतिवार को वह चांदनी चौक के एक कारोबारी से ग्यारह लाख रुपये का कलेक्शन करने के बाद एक अन्य कर्मचारी प्रकाश के साथ स्कूटी से वजीरपुर जा रहा था।
विज्ञापन
रुपये स्कूटी की डिग्गी में थे। प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक बाइक उसकी स्कूटी से टच कर गई। उल्टा बाइक सवार युवक अमित से कहासुनी करने लगा। इसी दौरान एक अन्य बाइक पर सवार दो युवक आए और स्कूटी से रुपये निकालकर फरार हो गए।
वहीं दूसरी घटना में शाहदरा स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाला कृष्णा नगर निवासी रविंद्र वर्मा 12 अगस्त को चांदनी चौक के एक दुकानदार से पांच लाख रुपये का कलेक्शन कर स्कूटी से शाहदरा जा रहा था। कश्मीरी गेट इलाके में बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका और बाइक ठीक से चलाने की नसीहत देने लगे। इस बात को लेकर रविंद्र की उनलोगों से बहस होने लगी।
इसी बीच एक व्यक्ति ने बताया कि अन्य बाइक पर सवार दो युवक उसकी स्कूटी से कुछ निकालकर ले गए हैं। रविंद्र ने वापस आकर डिग्गी की जांच की तो पता चला कि बदमाश उसमें रखे रुपये निकाल ले गए। इतने देर में कहासुनी कर रहे दोनों बाइक युवक भी फरार हो चुके थे।