फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Congressmen burnt effigies of government

कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला फूंका

Sat, 11 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sat, 11 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigies of government
उध्‍ामपुर में सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

जम्मू से भेदभाव का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने शुक्रवार को राज्य सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा आवंटित इंडोर स्टेडियम को लेकर राज्य सरकार पर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के मंत्रियों पर पीडीपी के आगे घुटने टेकने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और इंटक के प्रदेश सचिव सुमित मगोत्रा की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार का पुतला जलाकर जम्मू प्रांत के साथ हो रहे भेदभाव के प्रति रोष व्यक्त किया। सुमित मगोत्रा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जम्मू के साथ भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है।
विज्ञापन


इंडोर स्टेडियमों के आवंटन में भी जम्मू को पूरी तरह से नजरंदाज किया गया है। राज्य सरकार ने जम्मू को तीन जबकि कश्मीर को सात इंडोर स्टेडियम दिए हैं। जबकि जम्मू प्रांत जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से कश्मीर से बड़ा है। इस फैसले पर खुद भाजपा को अपने ही कुछ विधायकों के रोष का पात्र बनना पड़ रहा है। कुछेक विधायकों को छोड़कर बाकी के भाजपा के विधायकों और मंत्रियों ने इस भेदभाव को सहज तरीके से स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्ता के लालच में आकर भाजपा ने पीडीपी के आगे घुटने टेक दिए हैं। भाजपा द्वारा चुनावों से पहले जम्मू से भेदभाव को मुद्दा बनाकर लोगों से वोट हासिल किए गए। उन्होंने कहा राज्य के उप मुख्यमंत्री विधानसभा में बैठकर जम्मू के साथ हो रहे भेदभाव को मूकदर्शक बने देख रहे हैं। अगर सरकार द्वारा जम्मू के साथ हो रहे भेदभाव को बंद नहीं किया गया तो प्रदर्शनों का दौर जारी रहेगा। इस अवसर पर सेवा दल के गणेश शर्मा, सुभाष, एनएसयूआई केजिला प्रधान शिवम, अर्जुन सिंह आदि मुख्य तौर पर उपस्थिम थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed