फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Congress came the worst: Shyam Jaju.

कांग्रेस के आ गए हैं बुरे दिन : श्याम जाजू

Tue, 15 Nov 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उत्तरकाशी।
अमर उजाला ब्यूरो/ उत्तरकाशी। Updated Tue, 15 Nov 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Congress came the worst: Shyam Jaju.
पुरोला में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में उमड़ा जनसैलाब। - फोटो : amar ujala.

भाजपा की परिवर्तन यात्रा सोमवार को देर रात पुरोला पहुंची। पुरोला में यात्रा में शामिल भाजपा नेताओं का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंगलवार को परिवर्तन यात्रा मोरी पहुंची। मोरी में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि कांग्रेस के अब बुरे दिन आ गए हैं। जनता ने अब परिवर्तन का मन बना लिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। जनता त्रस्त है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का विकास ठप कर दिया है। केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लेकर देश की आर्थिक नीति को दिशा की ओर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ राजनीतिक दल के लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र के फैसले से आम आदमी को कोई दिक्कत नहीं हो रही है, लेकिन विपक्षी राजनीतिक दल के नेता जानबूझकर आम आदमी को फैसले से परेशानी की बात कहकर देश की जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी ने लोगों से केंद्र सरकार को 50 दिनों की मोहलत देने की अपील की। परिवर्तन यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री खजान दास, विनोद चमोली, राजकुमार, स्वराज विद्वान, मालचंद, रमेश चौहान आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed