फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   commercial department take action on abc goggles

चश्मा बेचा रुपये 3 लाख में, बिल काटा रुपये 1000 का

Tue, 03 May 2016 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 May 2016 01:46 PM IST
विज्ञापन
commercial department take action on abc goggles
चश्मे की दुकान पर छापा - फोटो : amar ujala

वाणिज्य कर विभाग ने सोमवार को शहर के नौ मशहूर ब्रांडेड रिटेल एवं थोक चश्मा शोरूम पर कार्रवाई करते हुए 20 करोड़ रुपये के कारोबार पर टैक्स चोरी का खुलासा किया है।

विज्ञापन


छापे के बाद अभिलेखों को खंगाला गया तो पाया कि कारोबारी तीन लाख रुपये का चश्मा बेचते हैं, लेकिन बिल महज एक हजार रुपये का काटते हैं। तीन घंटे तक चले जांच अभियान में टीमों ने शोरूम से खरीद और बिक्री के अभिलेख जब्त किए हैं। 
विज्ञापन

 
एसआईबी सेल ने सामूहिक अभियान के तहत सोमवार को दोपहर में नौ टीमें जांच के लिए लगाईं। जिन शोरूम पर कार्रवाई की गई, उनमें एबीसी चश्मा के छह, एबीसी कॉर्नर , केबीसी चश्मा के दो एवं ट्यूलिप हाइटेक फर्म के शोरूम शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां 3000 रुपये से लेकर दो लाख रुपये ब्रांडेड चश्मा फ्रेम और 1000 रुपये से लेकर एक लाख रुपये के लेंस बेचे जाने के अभिलेख मिले हैं। ब्रांडेड फ्रेम में बीएमडब्ल्यू, गूसी, अजारो, मोंट बलेंस, हुगरे बॉस, इमपोरियो अरमानी और लेंस की जीस, विजिन आरएक्स, कोडक, जीकेबी समेत कई वैराइटी मिली। 

जांच में पाया गया कि तीन लाख रुपये का जो चश्मा बेचा जाता है, उसकी कीमत रिकॉर्ड में महज 1000 रुपये तक दर्शाई गई है। जांच टीम के अधिकारियों ने बताया कि फर्म के द्वारा जितने चश्मा की सेल की जाती है, उसके एक चौथाई का भी रिटर्न दाखिल नहीं किया जाता है।  
 

ट्यूलिप हाइटेक का है थोक कारोबार

commercial department take action on abc goggles
चश्मे की दुकान पर छापा - फोटो : amar ujala

एबीसी चश्मे के कैसरबाग, पत्रकारपुरम गोमतीनगर, आलमबाग, एबीसी कॉर्नर अमीनाबाद, एचएएल, केबीसी चश्मा ऑप्टिकल कैसरबाग, हजरतगंज और ट्यूलिप हाइटेक प्राइवेट लिमिटेड के हजरतगंज स्थित शोरूम पर कार्रवाई की गई। 

इनमें ट्यूलिप हाइटेक थोक कारोबार करती है, इसका हजरतगंज में तीन मंजिला का शोरूम है। जॉइंट कमिश्नर दिनेश कुमार मिश्र एवं डिप्टी कमिश्नर डॉ. शिव आसरे सिंह ने जब्त अभिलेखों की फौरी जांच करने के बाद बताया कि सभी शोरूम में एक साल के भीतर करीब 20 करोड़ रुपये के चश्मे बेचकर उस पर टैक्स को चुराया गया। 

यानी सालाना 20 करोड़ के टर्नओवर का टैक्स हजम कर गए। एसआईबी लखनऊ रेंज के एडिशनल कमिश्नर डॉ. बुद्घेश मणि का कहना है ब्रांडेड चश्मे बेचने वालों के खिलाफ बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी किए जाने की खुफिया सूचना मिली थी।

इस सूचना के आधार पर कई दिन छानबीन करने के बाद सोमवार को नौ टीमों ने कार्रवाई कर टैक्स चोरी पकड़ी है।  कारोबारियों को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed