फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   coach robin singh statement over gautam gambhir's fitness

गंभीर के लिए आसान नहीं अब टीम इंडिया में वापसी : रॉबिन

Mon, 05 Feb 2018 10:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर Updated Mon, 05 Feb 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
coach robin singh statement over gautam gambhir's fitness

बिलासपुर में विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी मैच के पहले मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को इनकी बल्लेबाजी देखने को नहीं मिलेगी। दिल्ली टीम के सिलेक्टर और इंटरनेशनल खिलाड़ी रॉबिन सिंह जूनियर का मानना है कि गौतम गंभीर के लिए टीम इंडिया में वापसी अब आसान नहीं। 

विज्ञापन


37 साल के हो चुके गंभीर की फिटनेस तय करेगी कि वे कब तक युवा क्रिकेटरों के आगे टिक पाएंगे। जिस तरह से आज के युवा क्रिकेटरों का स्तर है। उस हिसाब से गौतम गंभीर को अपना फिटनेस लेवल खना होगा, तभी वह इंडिया टीम का दोबारा से हिस्सा बन पाएंगे। 
विज्ञापन

 

लुहणू क्रिकेट ग्राउंड में भी हो सकते हैं अंतरराष्ट्रीय मैच

coach robin singh statement over gautam gambhir's fitness

अभ्यास सत्र के दौरान ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में रॅबिन सिंह ने कहा कि लुहणू क्रिकेट ग्राउंड विदेशों की तर्ज पर बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदानों की तरह है। अगर न्यूजीलैंड के हेमिल्टन जैसे छोटे मैदान में अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकते हैं, तो यहां पर क्यों नहीं। 

जब उनसे गौतम गंभीर के न आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें चोट आई हैं और डॉक्टरों ने उन्हे आराम लिखा है। गौतम गंभीर की टीम इंडिया में वापसी को लेकर रॉबिन सिंह का कहना है कि यह सब उनकी फिटनेस पर निर्भर करता है।  जिस तरह से आज के समय में क्रिकेट का स्तर है। यदि वे उस हिसाब से अपने आप को तैयार कर लेते हैं तो अभी कुछ समय और वह खेल सकते हैं। 

इशांत भी नहीं आएंगे बिलासपुर

coach robin singh statement over gautam gambhir's fitness

 बिलासपुर में विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी मैच के पहले मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को गौतम गंभीर की बल्लेबाजी देखने को नहीं मिलेगी। दिल्ली में अभ्यास के दौरान उन्हे चोट लगने से वे टीम से बाहर हो गए हैं।

डॉक्टरों ने भी उन्हें कम से कम दस दिन का आराम लिखा है। इसकेे अलावा इशांत शर्मा की गेंदबाजी देखने का मौका भी दर्शकों को नहीं मिलेगा। इशांत शर्मा सीधे धर्मशाला ही टीम को ज्वाइन करेंगे।

सोमवार को होने वाले पहले मुकाबले को लेकर बिलासपुर क्रिकेट एसोसिएशन के लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। दोनों टीमों के खिलाड़ी भी बिलासपुर पहुंच चुके हैं। रविवार को दोनों टीमों के खिलाडिय़ों ने मैदान में जमकर पसीना बहाया।

दिल्ली के टीम की कप्तानी इशांत शर्मा के न पहुंचने पर प्रदीप सागवान को दी गई है। अभी तक सुरेश रैना भी बिलासपुर नहीं पहुंचे हैं। दिल्ली के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत पर भी सबकी नजरें रहेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed