{"_id":"61142938ac6c2d0ea64d2768","slug":"cm-yogi-visit-flood-affected-areas-in-varanasi-and-near-district-ghazipur-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सीएम योगी आज करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सीएम योगी आज करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन
Thu, 12 Aug 2021 09:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 12 Aug 2021 09:54 AM IST
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ के के आगमन से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने में प्रशासनिक महकमा जुट गया है। बुधवार को पूरे दिन बाढ़ ग्रस्त इलाकों में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को दूर किया।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी आगमन की सूचना के बाद से स्थानीय प्रशासन बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गया। जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी पूरे दिन बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में सक्रिय रहकर लोगों तक राहत पहुंचाने के प्रयास में जुटे रहे। उधर, प्रशासन ने बाढ़ राहत और बचाव की कवायद व तैयारियों पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन तैयार किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हवाई सर्वे करने के बाद अपराह्न तीन बजे वाराणसी पहुंचेंगे और बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद करेंगे। इससे पहले वर्ष 2019 में बनारस में आई बाढ़ के दौरान सीएम योगी ने इन क्षेत्रों का जायजा लिया था। ऐसे में उन्हें पिछली बाढ़ की पूरी जानकारी है और वर्तमान स्थिति का आंकलन वे करेंगे।
विज्ञापन
सीएम से पहले कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, सौरभ श्रीवास्तव सहित पूरा प्रशासनिक तंत्र राहत सामग्री वितरण में जुटा रहा। इसके अलावा नगर निगम राहत शिविर और बाढ़ वाले मोहल्लों में जरुरी कवायद करने में लगा रहा।
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे मुख्यमंत्री, 13 को आगमन
गाजीपुर जिले में बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 13 अगस्त को जिले में संभावित आगमन की सूचना प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री गाजीपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। पीड़ितों से मिलकर राहत सामग्रियों का वितरण करेंगे। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों से वार्ता करने संबंधी कार्यक्रम भी संभावित है।
दौरे को लेकर बुधवार को वाराणसी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, आईजी जोन एसके भगत समेत जिलाधिकारी एमपी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने गहमर स्टेडियम एवं गहमर इंटर कालेज का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। संभावना है कि मुख्यमंत्री ग्राम गहमर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत सामग्री का वितरण करेंगे। जिलाधिकारी ने दौरे को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया है। इस मौके पर सेवराई के उपजिलाधिकारी रमेश मौर्या, बीडीओ भदौरा अरुण कुमार वर्मा आदि अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।