{"_id":"59c927ae4f1c1bcf538b457d","slug":"cm-virbhadra-singh-and-sukhwinder-singh-sukhu-on-delhi-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र सिंह और सुक्खू दिल्ली तलब, राहुल गांधी के साथ होगी बैठक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वीरभद्र सिंह और सुक्खू दिल्ली तलब, राहुल गांधी के साथ होगी बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विधानसभा चुनाव के चलते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को 29 सितंबर दिल्ली तलब किए जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दोनों को चुनाव के सिलसिले में ही तलब किया है।
विज्ञापन
दिल्ली में बैठक के दौरान सूबे के दोनों नेताओं को पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा होगी। इसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है इसी बैठक के बाद विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का रुख तय होगा।
विज्ञापन
उधर, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे 26 सितंबर को ऊना पहुंच रहे हैं। इस दौरान शिंदे तीन जिलों में ब्लाक स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। हिमाचल सह प्रभारी रंजीत रंजन भी उनके साथ होंगी।
विज्ञापन
शिंदे के इस प्रवास में ऊना, हमीरपुर और सोलन जिलों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही शिंदे कांग्रेस के एससी विभाग के राज्य स्तरीय सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे। तीन दिवसीय दौरे के समाप्त होते ही अगले दिन शिंदे, सीएम वीरभद्र सिंह और सुक्खू दिल्ली रवाना हो सकते हैं।
विदेश से लौटकर आए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। गुजरात से लौटने के बाद उन्होंने हिमाचल कांग्रेस के साथ बैठक का समय दिया है। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय और पीसीसी चीफ ने राहुल गांधी से बैठक की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।