फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over corruption at mandi

भ्रष्टाचार को लेकर सीएम जयराम ठाकुर ने दिया बड़ा बयान

Mon, 29 Jan 2018 09:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जोगिंद्रनगर (मंडी )
अमर उजाला ब्यूरो, जोगिंद्रनगर (मंडी ) Updated Mon, 29 Jan 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over corruption at mandi
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों से धैर्य, विश्‍वास और सयम रखने का आह्वान किया किया है। उन्होंने कहा कि अभी तो सरकार एक माह की हुई है। अभी से सरकार के विकास की गति आंकी जाने लगी है। भाजपा प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा।
विज्ञापन


हर क्षेत्र हर वर्ग को विकास की कड़ी से जोड़ा जाएगा। बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे गरीब परिवार से संबंध रखते हैं और गरीबों, किसानों की समस्याओं से भली भांती परिचित हैं।
विज्ञापन


ऐसे परिवारों की समस्याओं को ध्यान में रखकर कल्याणकारी नीतियां बनेंगी। जिसके तहत कल्याणकारी योजनाओं का स्वरूप तैयार होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीब किसानों और गरीब जनता को भी विकास के साथ जोड़ना उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोटालों के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई

cm jairam thakur statement over corruption at mandi

सीएम ने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम नहीं करेगी।  यदि पूर्व सरकार का किसी तरह का कोई बड़ा घोटाला सामने आता है तो बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में करोड़ों रुपये के घोटाले निकले हैं।

उन्होंने कहा कि जनता को स्वच्छ और सुदृढ़ प्रशासन तथा विकासात्मक सरकार प्रदान करना ही भाजपा का एक लक्ष्य है। जिस पर प्रदेश सरकार भी अग्रसर है। सीएम ने कहा कि भाजपा के विजन डाक्यूमेंट को सरकारी दस्तावेज को क्रमबद्ध तरीके से इसे लागू किया जाएगा।

प्रदेश में पर्यटन को बढावा देने के लिए उड़ान भाग दो कार्यक्रम जल्द शुरू किया जा रहा है। इसके तहत सस्ते किराए पर प्रदेश के शिमला, कुल्लू, धर्मशाला, चंडीगढ़ तथा दिल्ली की सैर कर सकती है।

सीएम ने पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत की

cm jairam thakur statement over corruption at mandi

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के विकासात्मक कार्यों से देश का नाम दुनिया में रोशन हुआ है। सीएम जोगिंद्रनगर में आयोजित सबका साथ सबका विकास के तहत रखी गई जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जोगिंद्रनगर में शिशु को पोलियो ड्राप्स पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत की। हिमाचल के लाखों बच्चों ने  पल्स पोलियो के उन्मूलन की दवा पी।

अब सोमवार तथा मंगलवार को लाखों बच्चों को ये दवा घर-घर जाकर पिलाई जाएगी। ये जानकारी निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डा. बलदेव कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि इस दवा को 6 लाख 44 हजार 36 बच्चों को पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसे रविवार को 5800 बूथों पर पिलाया जाएगा। इस दवा को पिलाने के लिए करीब 23 हजार 528 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। रविवार को छुट्टी के दिन भी सभी कर्मचारी इस अभियान में लगे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed