फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Cleanliness drive conducted across the district under the 'Seva Sankalp Abhiyan'.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में चला स्वच्छता अभियान

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 20 Sep 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जिले में 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी गांवों के साथ झज्जर, बहादुरगढ़ और बेरी शहरों में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं।
ग्रामीण क्षेत्रों में चिह्नित स्वच्छता स्थलों और कचरा संवेदनशील स्थानों की विशेष सफाई कराई गई। सफाई टीमों ने कचरा हटाकर आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाया। अभियान में हजारों ग्रामीणों ने भाग लेते हुए अपने घर, गली-मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में उनकी जिम्मेदारी समझाना है। उन्होंने कहा कि घर के साथ गली, मोहल्ले, गांव और शहर को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट ने कहा कि स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed