{"_id":"5e18bddf8ebc3e87f62f753e","slug":"bulandshahar-news-khurja-news-gbd191977073","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा के लोगों को एफआईआर के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे अलीगढ़ के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा के लोगों को एफआईआर के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे अलीगढ़ के चक्कर
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन स्टेशन जहां बनेगा जीआरपी थाना.
- फोटो : KHURJA
अब एफआईआर कराने के लिए पीड़ितों को अलीगढ़ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। खुर्जा जंक्शन पर जीआरपी चौकी को थाना बनने की कवायद शुरू हो गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलने वाला है। जीआरपी थाना बनने से जहां स्टाफ बढ़ेगा, वहीं आसपास के क्षेत्र में रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। इसके अलावा ट्रेनों में महिलाओं के साथ होने वाले छेड़छाड़ आदि अपराधों पर भी अंकुश लगेगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जीआरपी चौकी अथवा परिसर में ही आसपास स्थान चिह्नित कर जल्द ही इसके लिए बजट जारी किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के आठ रेलवे स्टेशनों पर नए जीआरपी थाने बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। उनमें से आगरा अनुभाग एनसीआर के तहत खुर्जा जंक्शन में जीआरपी थाना बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। खुर्जा जंक्शन चौकी होने के कारण पीड़ितों को एफआईआर दर्ज कराने के लिए अलीगढ़ जीआरपी थाना जाना पड़ता था। लेकिन थाना बनने के बाद लोग यहीं पर पहुंचकर एफआईआर दर्ज करा सकेंगे। रेलवे स्टेशन पर बनी पुलिस चौकी में फोर्स की कमी के कारण अपराधों पर लगाम लगाना मुसीबत बना रहता है। जीआरपी थाना बनने से अपराधों पर अंकुश के साथ-साथ थाना पुलिस की अलीगढ़ तक भागदौड़ की मशक्कत भी कम हो जाएगी।
जीआरपी थाना बनाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए रेलवे स्टेशन परिसर में ही स्थान चिह्नित कर जल्द ही बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
- रजनीश यादव, चौकी प्रभारी, जीआरपी
शासन के निर्देश पर जीआरपी थाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उच्चाधिकारियों द्वारा स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद थाने के निर्माण के लिए काम शुरू किया जाएगा।
- पीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक