फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride's mother create drama for stop marriage

मां और मामा को पसंद नहीं था दूल्हा, फिर शादी समारोह में जो हुआ उसे देख दंग रह गए लोग

Thu, 21 Jun 2018 06:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 21 Jun 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
bride's mother create drama for stop marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में शादी समारोह के दौरान दुल्हन की मां और मामा ने शादी में रुकावट डालनी चाही। इस पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन के मामा और मां के साथ मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


जिससे शादी समारोह में हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शादी में रुकावट डालने वाले दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बाद में दोनों को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

  
बुधवार रात को सिरसागंज के गांव मदनपुर निवासी गोपाल की बेटी की शादी थी। दूल्हा पक्ष आगरा का रहने वाला है। शिकोहाबाद में भी उसका एक मकान है। लड़की पक्ष बेटी को लेकर शादी करने शिकोहाबाद पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मां और मामा ने किया विरोध

यहां एक मकान में शादी की रस्म अदा की जा रही थी, लेकिन बेटी की शादी से उसकी मां और मामा खुश नहीं थे। जब शादी की रस्म हो रही थी, तभी लड़की के मामा ने विरोध करना शुरू कर दिया। 

इससे शादी समारोह में हंगामा हो गया। लड़का पक्ष के लोगों ने दुल्हन के मामा और मां के साथ मारपीट कर दी। मामा ने 100 मोबाइल पर नाबालिग को शादी कराने की सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की से शादी के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि लड़की शादी करना चाह रही थी, जबकि उसके मामा और मां शादी के खिलाफ थे। परिवार के अन्य लोगों को शादी से कोई एतराज नहीं था। 

इस पर पुलिस ने विरोध करने वाले मामा समेत दो लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद शादी शांति से संपन्न हो गई। गुरुवार सुबह पुलिस ने लड़की के मामा को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed