फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bomb found at Ajronda metro station disposal team blasted heavy traffic jam on highway

फरीदाबाद: अजरौंदा मेट्रो स्टेशन पर मिला बम, डिस्पोजल टीम ने किया ब्लास्ट, हाइवे पर लगा भारी जाम

Fri, 10 Sep 2021 09:56 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 10 Sep 2021 09:56 PM IST
सार

एसीपी महेंद्र वर्मा ने बताया कि शाम करीब छह बजे दो बाइक सवार युवक एक सूटकेस को रखकर चले गए। इसके बाद जांच टीम बुलाई गई। टीम ने सूटकेस को कब्जे में लेकर उसे ब्लास्ट कर दिया।

विज्ञापन
Bomb found at Ajronda metro station disposal team blasted heavy traffic jam on highway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

फरीदाबाद में शुक्रवार को अजरौंदा चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक सूटकेस में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पंहुच गई। टीम ने अपनी जांच में पाया कि सूटकेस के अंदर ज्वलनशील पदार्थ मौजूद है। मामले की गंभीरता को समझते हुए मौके पर एसीपी सेंट्रल महेंद्र वर्मा, सेंट्रल थाना प्रभारी महेंद्र पाठक व सेक्टर 15 ए चौकी प्रभारी विजयपाल मौके पर पंहुचे। बरसात के कारण हाइवे पर हैवी जाम लगा गया था। जाम से जूझना भी पुलिस के लिए चुनोती बन गया।

विज्ञापन


स्निफर डॉग ने भी अपने इशारे में बताया कि इसमें ज्वलनशील पदार्थ मौजूद है। पुलिस ने अजरौंदा चौक ओर ओल्ड फरीदाबाद की साइड के वाहनों को मौके से करीब दो सौ मीटर दूर रोक दिया। इसके बाद पेट्रोल पंप के स्टाफ और आस-पास खड़े वाहनों को दूर ले जाया गया।
विज्ञापन


एसीपी महेंद्र वर्मा ने बताया कि शाम करीब छह बजे दो बाइक सवार युवक एक सूटकेस को रखकर चले गए। इसके बाद जांच टीम बुलाई गई। टीम ने सूटकेस को कब्जे में लेकर उसे ब्लास्ट कर दिया। करीब नौ बजकर बीस मिनट पर टीम ने ब्लास्ट किया। लोगों को सहूलियत और सुरक्षा को देखते हुए उन्हें दूर ही रोक दिया गया था। मामले की पूरी जांच के लिए घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed