{"_id":"590484d74f1c1b342bc0c4be","slug":"bjp-rajasthan-working-committee-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यसमिति की बैठक जोधपुर में होगी, ये है एजेंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यसमिति की बैठक जोधपुर में होगी, ये है एजेंडा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 29 Apr 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां शुरु हो गई है। इन चुनावों की रणनीति समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अप्रैल और एक मई को जोधपुर में आयोजित होगी।
बैठक में वर्ष 2018 में विधानसभा और 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव की तैयारी पर विचार किया जाएगा। इसके तहत कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने के लिए संगठन स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार होगी। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की राजस्थान यात्रा की तैयारियों को लेकर भी विचार किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष में संगठन को किस प्रकार और अधिक मजबूती प्रदान करना। बूथ इकाई तक संपर्क एवं मजबूत कार्य स्थापित करना, कार्य विस्तारक योजना, महासम्पर्क अभियान, केन्द्र एवं राज्य सरकार के कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के कार्यों में तेजी लाना आदि मुद्दों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यसमिति का उद्घाटन 30 अप्रैल को सांय 4.00 बजे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में अध्यक्षीय भाषण भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी द्वारा होगा। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, ओमप्रकाश माथुर, सांसद एवं प्रदेश सह-प्रभारी गोपाल शेट्टी, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहेगें।