फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp MLA opened the front against CM

सीएम त्रिवेंद्र के खिलाफ भाजपा के एक विधायक ने खोला मोर्चा, दूसरे ने जताई असहमति

Tue, 13 Feb 2018 03:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 13 Feb 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
bjp MLA opened the front against CM
ajay bhatt, trivendra singh rawat - फोटो : amar ujala
प्रचंड बहुमत वाली भाजपा सरकार में नाराजगी के स्वर सुनाई देने लगे हैं। पार्टी के एक विधायक ने तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है तो एक अन्य विधायक ने सरकार के एक फैसले पर खुलकर असहमति जताकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की कार्यशैली के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन हैं। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पार्टी के इस विधायक ने दिल्ली में डेरा जमा रखा है।
विज्ञापन


अपने विवादित बयानों और दबंग अंदाज के लिए चर्चाओं में रहने वाले चैंपियन ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात का समय मांगा है। उन्हें अभी तक समय नहीं मिला है। मीडिया से छनकर आ रही खबरों के हवाले चैंपियन के जो बयान आ रहे हैं उनके मुताबिक उन्होंने मुख्यमंत्री को हरिद्वार में भ्रष्टाचार को लेकर शिकायतें की थीं, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। इससे वह बहुत आहत हैं और ठानकर आएं हैं कि अपनी व्यथा शाह को सुनाकर ही जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पार्टी के एक और तेजतर्रार विधायक मुन्ना सिंह चौहान आंदोलित स्थानीय ठेकेदारों के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने सरकार के उस फैसले पर असहमति प्रकट की है, जिसमें टेंडर प्रक्रिया को बदला गया है। देहरादून में मीडियाकर्मियों द्वारा पूछे जाने पर चौहान ने कहा कि सरकार की नई टेंडर प्रक्रिया से स्थानीय ठेकेदारों के बेरोजगार हो जाने का भय है। ठेकेदारों के सुर में सुर मिलाते हुए उन्होंने भी बड़ी राशि के कार्यों के छोटे-छोटे टुकड़े करने की मांग की है, ताकि स्थानीय लोगों को काम मिल सके। चौहान की असहमति को सरकार के कामकाज को लेकर उनकी नाराजगी से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed