फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bjp mla facebook post can create controversy

इनका दावा दो जिलों का यह समुदाय हथियार खरीदने में खर्च कर रहा है ज्यादा पैसा

Mon, 01 Jan 2018 11:23 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 01 Jan 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
bjp mla facebook post can create controversy
विधायक बनवारी लाल सिंघल
विवादित बयानों के जरिए सुर्खियां बटोरना अब परंपरा बन गई। इस परंपरा को सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता बखूबी निभाते आए है। ऐसी ही होड़ अलवर के भाजपा नेताओं में मची है। नए विवाद को बयान के जरिए जन्म अलवर शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल ने दिया।
विज्ञापन


सिंघल ने हाल ही में फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि अलवर और भरतपुर का एक समुदाय ज्यादा पैसा हथियार खरीदने में खर्च कर रहे है। जबकि हिन्दु आधुनिक जीवन जीने के लिए ज्यादा पैसा खर्च कर रहे।
विज्ञापन


विधायक सिंघल इतने भर से ही नहीं रुके उन्होंने हिन्दुओं को नसीहत देते हुए लिखा है कि उस समुदाय विशेष को काउंटर करने के लिए उन्हें भी ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए। हालांकि पोस्ट की शुरुआत में इस भाजपा विधायक ने सरकार से दो बच्चों वाला कानून बनाने की बात भी कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी विवादित बयानों के लिए जाने जाते है

bjp mla facebook post can create controversy
विधायक ज्ञानदेव आहूजा

सिंघल के अनुसार मुस्लिम परिवार दस से ज्यादा बच्चे पैदा कर रहे है। जिसके कारण वे जल्द ही बहुसंख्यक हो जाएंगे। इसका नतीजा होगा कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मुस्लिम समुदाय से होंगे। सिंघल के अनुसार उन्होंने यह पोस्ट एक टीवी शो में बोल रहे हिन्दु संत से प्रभावित होकर लिखी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व अलवर के रामगढ़ से विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने भी विवादित बयान देकर देशभर की मीडिया की सुर्खियां बटोरी थी। 

आहूजा ने गो-तस्करों को पीटने के साथ पीएम मोदी को भगवान कृष्ण का अवतार बताया था। हालांकि विधायक ज्ञानदेव आहूजा पूर्व में भी विवादित बयानों के जरिए कई बार सुर्खियों में रहे है। वहीं राजनीतिक जानकारों का कहना है सोशल साइटस पर विवादित बयानबाजी  करने का मकसद केवल अपनी ओर ध्यान आकर्षित करना है। यह किसी भी समस्या का कोई हल नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed