फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bitcoin fraud arrested in lucknow

इंजीनियरिंग छात्रों के साथ मिलकर करता था बिटकॉइन का फ्रॉड, लखनऊ से दबोचा गया आरोपी

Fri, 08 Dec 2017 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 08 Dec 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
bitcoin fraud arrested in lucknow

एसटीएफ ने मोटी कमाई के फेर में वर्चुअल करेंसी बिटकॉइन के नाम पर फ्रॉड करने वाले एक बड़े गैंग का खुलासा करते हुए लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। इस गैंग के तार यूपी से लेकर महाराष्ट्र तक जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन


सर्विलांस के जरिये बृहस्पतिवार को गिरफ्तार जालसाज अजहद उर्फ अरशद इलाहाबाद का रहने वाला है। एसटीएफ का दावा है कि बिटकॉइन के फ्रॉड में संभवत: देश में यह पहली गिरफ्तारी है।
विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि हरियाणा के पंकज गर्ग ने यूपी एसटीएफ के साइबर क्राइम थाने में बिटकॉइन के नाम पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।

चार्टर्ड एकाउंटेंट की तैयारी कर रहे पंकज ने बताया कि उसके साथ 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने जांच की तो पता चला कि इसके पीछे बड़ा गैंग काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे सामने आया मामला

bitcoin fraud arrested in lucknow

पीड़ित पंकज ने बिटकॉइन का सौदा इलाहाबाद के अजहद से किया। जिस अकाउंट में उसने पैसा जमा कराए, वह पुणे का था। पंकज ने पहले 10 हजार रुपये की बिटकॉइन खरीदी। बाद में 50 हजार रुपये की बिटकॉइन और खरीदने के लिए अकाउंट में पेमेंट किया, लेकिन बिटकॉइन नहीं मिली। पंकज से यह धोखाधड़ी बिटकॉइन का कारोबार करने वाली यूरोप से संचालित एक्सचेंज वेबसाइट (www.localbitcoin.com) पर बनी एक आईडी से हुई।

इंजीनियरिंग छात्रों के साथ मिलकर जालसाजी
गिरफ्तार अजहद इलाहाबाद के न्यू मार्केट बमरौली, थाना धूमनगंज का रहने वाला है। एसटीएफ की पूछताछ में उसने बताया कि इलाहाबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के कुछ छात्रों के साथ मिलकर वह इस तरह का काम करता है।

लीगल करेंसी नहीं है बिटकॉइन

bitcoin fraud arrested in lucknow

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बिटकॉइन को लीगल टेंडर नहीं मानती। इसके बावजूद बिटकॉइन व अन्य वर्चुअल मुद्रा के कई एक्सचेंज बने हुए हैं, जिनसे लोग आपस में खरीद फरोख्त करते हैं। चूंकि इनका रजिस्ट्रेशन नहीं है, इसलिए इनकी शिकायत भी नहीं की जा सकती।

एसटीएफ ने वेबसाइट से मांगी यूजर डिटेल
एसटीएफ के सूत्रों का कहना है कि जिस वेबसाइट से फ्रॉड किया गया, उससे संपर्क कर यूजर डिटेल मांगी गई है। वहीं अजहद और उससे जुड़े लोगों के बैंक खातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed