{"_id":"58d3ab174f1c1bb6681a5a99","slug":"bihar-seven-people-died-in-road-accident-in-wb","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
amarujala.com, Presented By- मुकेश झा
Updated Thu, 23 Mar 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के एक ही परिवार के सात लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। सड़क हादसा पश्चिम बंगाल के वर्धमान में हुआ है। पूरा परिवार बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पूरा परिवार पश्चिम बंगाल से बिहार अपनी कार से वापस लौट रहा था। इसी दौरान वर्धमान जिले के पास हाईवे पर उनकी कार की टक्कर एक टैंकर से हो गई। जिसमें परिवार के सारे लोग मारे गए। मरने वालो में आरपीएफ कमांडेंट शेषनाथ सिंह और उनके बेटे इंस्पेक्टर राजन सिंह समेत पत्नी, बहू, पोता और दो पोतियां शामिल हैं। आरपीएफ कमांडेंट शेषनाथ सिंह पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर हेड ऑफिस में कार्यरत थे जबकि उनके पुत्र राजन कुमार सिंह हावड़ा में आरपीएफ में ही इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
बहरहाल, गुरुवार को उन सब का अंतिम संस्कार कर दिया गया।