फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : rjd party Rohini Acharya targeted nitish kumar appeals postponement samridhi yatra patna bihar

Bihar : रोहिणी आचार्य ने सीएम पर किया बड़ा हमला; कहा- मुख्यमंत्री जी, यात्रा स्थगित करिए, आंखें खोलिए

Mon, 19 Jan 2026 08:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 19 Jan 2026 08:44 PM IST
सार

Bihar : रोहिणी आचार्य आज फिर सोशल मीडिया पर आई, लेकिन इस बार अपने भाई पर नहीं बल्कि सीएम नीतीश कुमार पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने उनको उनकी समृधि यात्रा को रोक देने की अपील की। उन्होंने   
 कहा कि- मुख्यमंत्री जी, आंखें खोलिए और यात्रा स्थगित करिए। 

विज्ञापन
Bihar : rjd party Rohini Acharya targeted nitish kumar appeals postponement samridhi yatra patna bihar
रोहिणी आचार्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी समृद्धि यात्रा रद्द करने की मांग की है। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कहा है कि, "मुख्यमंत्री जी, यात्रा स्थगित करिए, आंखें खोलिए और देखिए कि कैसे आपके शासन में लगभग रोज बेटियां बलात्कारियों की शिकार बन रही हैं। राजधानी पटना में बेटियों की हत्या का सिलसिला बारंबार जारी है।" रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि पटना के एग्जीबिशन रोड स्थित परफेक्ट गर्ल्स पीजी हॉस्टल, जहां एक नाबालिग (15) छात्रा के साथ भी वही हुआ जो नीट की छात्रा के साथ हुआ है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Cough Syrup: बिहार से कैसे निकली दवा? ट्राइडस सील, परवेज बोले- हमने तो किशनगंज भेजा, दूसरे राज्य नहीं भेजते
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा पटना के एग्जीबिशन रोड स्थित परफेक्ट गर्ल्स पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बीते 6 जनवरी को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि छात्रा ने आत्महत्या नहीं किया है। गांधी मैदान थाने में दी गई शिकायत में हॉस्टल इंचार्ज, छात्रा की एक सहेली और दो युवकों समेत कई अन्य पर साजिश के तहत हत्या करने का संगीन आरोप लगाया गया है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि रसूखदारों के दबाव में पुलिस और प्रशासन इस मामले को सुसाइड बताकर रफा-दफा करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि या अंतिम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या लिखा रोहिणी ने 
रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लिखा है- 'मुख्यमंत्री जी .. यात्रा स्थगित करिए .. आँखें खोलिए और देखिए कि कैसे आपके शासन में लगभग रोज बेटियां बन रहीं बलात्कारियों की शिकार , कैसे जारी है राजधानी पटना में बेटियों की हत्या का सिलसिला बारम्बार .. चंद दिनों पहले ही शम्भू गर्ल्स हॉस्टल की घृणित घटना से बिहार की अस्मिता हुई थी दागदार , अब परफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल की घटना से फिर से बिहार हुआ जार - जार ... सवाल आपके लिए ही है मुख्यमंत्री जी " क्या माँ - बहन - बेटियों के रहने लिए अब तनिक भी सुरक्षित नहीं रहा माता जानकी का मायका - जन्मभूमि कहे जाने वाला हमारा बिहार ? ".. जिस शासन - व्यवस्था में बिना क़ानून - पुलिस - प्रशासन के खौफ के निरंतर बेटियां नोचीं जाएं , दरिंदगी - हैवानियत की शिकार हो मारी जाएं ... उस शासन - व्यवस्था व् शासक को धिक्कार .. सिर्फ और सिर्फ धिक्कार ...'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed