{"_id":"5809ec1b4f1c1b672c705cb9","slug":"bihar-deputy-cm-tejaswi-yadav-gets-44-000-marriage-proposals-on-whatsapp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लालू के बेटे तेजस्वी से कई हजार लड़कियों ने पूछा-मुझसे शादी करोगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू के बेटे तेजस्वी से कई हजार लड़कियों ने पूछा-मुझसे शादी करोगे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Oct 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव को 44 हजार लड़कियों ने शादी का प्रस्ताव भेजा है। डिप्टी सीएम बनने के बाद तेजस्वी यादव से शादी की इच्छा रखने वाली लड़कियों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। लड़कियों ने उन्हें व्हाट्सएप पर अपने फिगर, कलर और हाईट के साथ शादी के ऑफर भेजे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, सरकार ने सड़कों की बदहाली की सूचना के लिए एक वॉट्सएप्प नंबर जारी किया था, लेकिन इस नंबर पर सड़कों की बदहाली के बजाए तेजस्वी के शादी प्रपोजल आने लगे। PWD के अधिकारी के मुताबिक, बीते तीन महीने में 47 हजार मैसेज आए, जिनमें 44 हजार शादी के प्रपोजल थे।
विज्ञापन
बता दें कि तेजस्वी यादव बिहार सरकार में PWD मंत्री भी हैं। इस मैसेज पर उप-मुख्यमंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि वो भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं कि वो अभी शादीशुदा नहीं हैं, नहीं तो, बड़ी समस्या पैदा हो जाती।
विज्ञापन