फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होटल, रेस्टोरेंट, स्ट्रीट फूड काे साेशल मीडिया पर पाेस्ट कर इन्हें खिलाते हैं फ्री में

Thu, 18 Jan 2018 08:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 18 Jan 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
best food in city know by Kanpur Food Explorers
गाेकुल का अनाेखा अाईड‌िया फ्री में खाना खाते हैं बच्चे

कहते हैं एक विचार आपका जीवन बदल सकता है। स्वरूप नगर निवासी गोकुल गर्ग का विचार शहरवासियों को बेहतरीन स्वाद का पता बताने के साथ अनाथ, निर्धन बच्चों के जीवन में खुशियां ला रहा है। गोकुल ने इंस्टाग्राम पर कानपुर फूड एक्सप्लोरर नामक पेज बनाया है। इसमें शहर के 150 से अधिक होटल, रेस्टोरेंट, स्ट्रीट फूड की बेहतरीन रेसिपी के बारे में बताया गया है।


 

 

होटल वालों की अाेर से अनाथ, निर्धन, दिव्यांग बच्चों काे पार्टी करा रहे हैं

best food in city know by Kanpur Food Explorers
बच्चाें के साथ इंज्वाय करते गाेकुल
होटल, रेस्टोरेंट, स्ट्रीट फूड के प्रचार के बदले गोकुल रेस्टोरेंट और होटल वालों की अाेर से अनाथ, निर्धन, दिव्यांग बच्चों काे पार्टी करा रहे हैं। एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ से बीकॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई कर रहे 20 वर्षीय गोकुल ने बताया कि बीते साल वह अपनी बहन श्रेया बांगड़ी की ससुराल इंदौर गए थे। वहां पर एक बुक स्टाल पर इंदौर के बेहतरीन व्यंजनों की जानकारी देने वाली एक किताब दिखी। इसी किताब से उन्हें इंटाग्राम पेज बनाने का विचार आया।

 

 

तीन महीने तक शहर भर में घूमकर-घूमकर व्यंजनों को चखा

best food in city know by Kanpur Food Explorers
साेशल मीड‌िया पर पाेस्ट करते हैं फूड डेस्ट‌िनेशन

तीन महीने तक शहर भर में घूमकर-घूमकर नामी होटल, रेस्टोरेंट के साथ ही गलियों-चौराहों की दुकानों के व्यंजनों को चखा। जो उन्हें अच्छा लगा, उसे दोस्तों को भी टेस्ट कराया। जिसे सबने अच्छा बताया उसे अपने पेज में जोड़ा। रेसिपी बनाने के तरीकों के वीडियो भी पेज पर अपलोड किए। 10 जून 2017 को अपना पेज लांच किया। सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर जाकर इसे सर्च किया जा सकता है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे-धीरे लोगों ने इस पेज को पसंद करना शुरू कर दिया

best food in city know by Kanpur Food Explorers
फूड डेस्ट‌िनेशन
गोकुल ने बताया कि धीरे-धीरे लोगों ने इस पेज को पसंद करना शुरू कर दिया। मेरी ओर से सुझायी गई जगह की रेसिपी पसंद आने पर लोगों ने पेज को फॉलो करना शुरू कर दिया। इस समय पेज के 10,600 से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं। लोगों ने रेस्टोरेंट और दुकानदारों को उनके पेज से यहां के बारे में जानकारी होने की बात बताई। इस पर होटल, रेस्टोरेंट, दुकानों के संचालकों ने उन्हें रुपये ऑफर किए। उन्होंने रुपये लेने के बजाय बच्चों के लिए पार्टी करने का प्रस्ताव दिया तो सभी ने मान लिया।
 

 

विज्ञापन

नए साल पर की 130 बच्चों की पार्टी

best food in city know by Kanpur Food Explorers
गाेकुल ने पाेस्ट की तस्वीरें

गोकुल ने नए साल का जश्न नेहरू नगर स्थित पहल विकलांग पुनर्वास केंद्र के 130 से अधिक बच्चे और उनके अभिभावक शामिल हुए। इसमें लैंडमार्क, स्टेटस क्लब, बाबा बिरयानी, आर्यनगर पिज्जा यम, बिजी बीन्स, शुगर मंचीज, नीलू खट्टर केक जैसे प्रसिद्ध होटल, रेस्टोरेंट और फूड आउटलेट्स ने अपने-अपने व्यंजन भेजे। गोकुल ने बताया कि बच्चों को वही चीजें परोसी गईं, जो इन रेस्टोरेंट, होटल या आउटलेट्स में मिलती हैं। अब हर माह बच्चों के लिए ऐसे आयोजन होंगे। फरवरी में बच्चों की पार्टी के साथ उनकी जरूरत का सामान भी वितरित करेंगे।
 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed